1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी ने शादी के 5 साल बाद लिया तलाक का फैसला

बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी ने शादी के 5 साल बाद लिया तलाक का फैसला

बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) जो फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर के साथ नजर आ चुकीं हैं, उनके निजी जीवन से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार, अभिनेत्री एवलिन और उनके पति तुषान भिंडी (Tushaan Bhindi) जो कि एक डेंटल सर्जन है, ने शादी के करीब पांच साल बाद अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) जो फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आ चुकीं हैं, उनके निजी जीवन से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार, अभिनेत्री एवलिन और उनके पति तुषान भिंडी (Tushaan Bhindi) जो कि एक डेंटल सर्जन है, ने शादी के करीब पांच साल बाद अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है।

पढ़ें :- सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरी बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं-मैं कोई एंटी नेशनल नहीं, जो होना है होगा...

एवलिन शर्मा ने 15 मई 2021 में ऑस्ट्रेलिया के बिसब्रेन में आस्ट्रेलियाई डेंटल सर्जन तुषान भिंडी के साथ एक निजी समारोह में शादी की थी और उसके बाद वह सिडनी में बस गई थीं। हालांकि, पिछले कुछ समय से लगातार उनके बीच चल रहे मतभेदों की खबरें सामने आ रही थीं, और अब अभिनेत्री ने आधिकारिक स्तर पर अपने अलग होने की घोषणा कर दी है।

इस अलगाव के बीच बच्चों की परवरिश को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया था कि बच्चों को कौन संभालेगा? आपको बता दे कि एवलिन और तुषान के दो बच्चें बेटी आवा (Ava) और बेटा आर्डन (Arden) है। इस बात को लेकर एवलिन शर्मा ने स्पष्ट किया है कि वे भले ही पति—पत्नि के रूप में अलग हो रहे हैं लेकिन बच्चों के लिए उनकी जिम्मेदारी (Co-Parenting), प्यार, सर्मपण और प्रतिबद्धता अटूट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने ‘चिल्ड्रन-फर्स्ट’ (Children-First) दृष्टिकोण अपनाते हुए बच्चों की परवरिश (Co-parenting) करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा है कि वे अपनी जीवनभर की दोस्ती के आधार पर पुन: एक नए अध्याय की शुरूआत कर रहे हैं ताकि बच्चों को दोनों माता-पिता का पूरा सहयोग और प्यार मिलता रहे। एवलिन ने इस मुश्किल घड़ी में कठिन अपने और अपने परिवार के लिए निजता को कायम रखने की अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और वे इसे गरिमा के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं।

रिपोर्ट : सुशील कुमार साह

पढ़ें :- 'हैवान' से शुरू होगी 'अक्षय कुमार' की हैवानियत, प्रियदर्शन की साइको-थ्रिलर फिल्म का एलान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...