1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान को देख हैरान हुए फैंस ​

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान को देख हैरान हुए फैंस ​

मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, और रिलीज के साथ ही सलमान का खास लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म में सलमान खान एक कैमियो रोल में नजर आए हैं, जहां उन्होंने जीवा महाले का किरदार निभाया है। उनके इस किरदार की आधिकारिक जानकारी पहले सामने नहीं आई थी, इसलिए फैंस के लिए यह सरप्राइज एंट्री साबित हुई...

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल डेस्क।  मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, और रिलीज के साथ ही सलमान का खास लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म में सलमान खान एक कैमियो रोल में नजर आए हैं, जहां उन्होंने जीवा महाले का किरदार निभाया है। उनके इस किरदार की आधिकारिक जानकारी पहले सामने नहीं आई थी, इसलिए फैंस के लिए यह सरप्राइज एंट्री साबित हुई।

पढ़ें :- Mirzapur The Movie Trailer Release : ‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने उड़ाया गर्दा, अब थिएटर में चमकेंगे कालीन भैया

फिल्म में सलमान खान का लुक काफी अलग दिखाई दे रहा है। मूंछों, भगवा पगड़ी और पारंपरिक मराठा वेशभूषा में उनका अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, उनका यह पहला लुक इंटरनेट पर छा गया और फैंस ने इसे दमदार एंट्री बताया।

इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है, जो खुद भी इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है और इसमें कई बड़े सितारे शामिल हैं।अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, विद्या बालन, बोमन ईरानी, ​​महेश मांजरेकर और भाग्यश्री जैसे कलाकार भी इस मल्टी-स्टारर फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान रितेश देशमुख ने बताया था कि सलमान ने खुद इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि उनकी पिछली फिल्मों ‘लय भारी’ और ‘वेद’ में भी सलमान साथ रहे थे, इसलिए इस बार भी दोस्ती निभाते हुए उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी।

फिल्म में सलमान के कैमियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, लेकिन उनके फैंस खासतौर पर उनके नए अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मूंछ और भगवा पगड़ी वाला यह लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है और रिलीज के पहले दिन ही यह चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

पढ़ें :- 'मेरी नालायक औलाद' हनी सिंह ने बादशाह की पुरानी क्लिप में किया कमेंट, फिर स्टोरी लगा लिखे 'मेरी गंदी औलाद'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...