1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में स्वच्छता अभियान को नई रफ्तार, नगर पालिका ने खरीदी जेसीबी व दो मिनी ट्रैक्टर

नौतनवा में स्वच्छता अभियान को नई रफ्तार, नगर पालिका ने खरीदी जेसीबी व दो मिनी ट्रैक्टर

नौतनवा में स्वच्छता अभियान को नई रफ्तार, नगर पालिका ने खरीदी जेसीबी व दो मिनी ट्रैक्टर

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को सफल बनाने के लिए स्वच्छता व्यवस्था को नई गति देने की महत्वपूर्ण पहल की है। नगर में सफाई कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की संसाधन या मशीनरी की कमी न आए, इसे प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने एक जेसीबी मशीन और हैवी पावर के दो छोटे ट्रैक्टरों का क्रय किया है। ये ट्रैक्टर नगर की गलियों में आसानी से चलकर त्वरित गति से कचरा उठाने में सक्षम होंगे।

पढ़ें :- जनगणना प्रशिक्षण का समापन, पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बढ़ाया उत्साह

शुक्रवार को इन सभी मशीनों का विधिवत पूजन कर उन्हें नगर की सेवा के लिए समर्पित किया गया।

पूजन के बाद अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा—

“नगर पालिका लगातार मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्यरत है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आवश्यक था कि मशीनरी की कोई कमी न रहे। इसी उद्देश्य से नई मशीनों का क्रय किया गया है, जिससे सफाई कार्य और अधिक तेज़ी व प्रभावशीलता के साथ पूरा किया जा सके।”

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, राहुल दुबे, संजय मौर्या, राकेश जायसवाल, लिपिक संतोष श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, गोविंद, राजन वर्मा, दिनेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि ने शोकग्रस्त परिवार से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

नई मशीनों के समावेश से नगर में स्वच्छता अभियान को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...