1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस, बोली-यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर, बृजेश पाठक की ‘छापेमारी’ वाली नौटंकी का हुआ पर्दाफाश, देखें-Video

कांग्रेस, बोली-यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर, बृजेश पाठक की ‘छापेमारी’ वाली नौटंकी का हुआ पर्दाफाश, देखें-Video

डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक (Deputy CM and Health Minister Brajesh Pathak) से लेकर तमाम नेताओं से बात की, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, फिर उन्होंने ये वीडियो बनाते हुए कहा कि यूपी के ज्यादातर बड़े सरकारी हॉस्पिटल का यही हाल है। बिना सिफारिश आपको बेड ही नहीं मिलेगा।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। अमेठी के श्रीकांत घर के एक मरीज को लेकर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ (KGMU) पहुंचे थे। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के हालत इतने खराब हैं कि घंटों इंतजार के बाद भी मरीज को भर्ती नहीं किया गया। बता दें कि वायरल वीडियो में श्रीकांत अपने आपको बीजेपी का कार्यकर्ता बता रहे हैं तो उन्होंने डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक (Deputy CM and Health Minister Brajesh Pathak) से लेकर तमाम नेताओं से बात की, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, फिर उन्होंने ये वीडियो बनाते हुए कहा कि यूपी के ज्यादातर बड़े सरकारी हॉस्पिटल का यही हाल है। बिना सिफारिश आपको बेड ही नहीं मिलेगा।

पढ़ें :- 'महिला शक्ति' के हवाले यूपी का स्वास्थ्य ​विभाग, महत्वपूर्ण पदों पर संभाल रहीं हैं जिम्मेदारी

पढ़ें :- नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी की मौत का मामला: सपा नेता शरद यादव बोले-हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो, लापरवाही पर तय हो जवाबदेही

यूपी कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यूपी की स्वास्थ्य सेवा: वेंटिलेटर पर व्यवस्था, बेहाल जनता। कांग्रेस ने लिखा कि शर्मनाक! यह है यूपी की राजधानी लखनऊ के मेडिकल कॉलेज का हाल। घंटों लाइन में खड़े मरीज, न बेड का ठिकाना, न इलाज का और न ही सुध लेने वाला स्टाफ। अब तो भाजपा को वोट देने वाले भी चीख-चीखकर बदहाली की गवाही दे रहे हैं! लखनऊ के सबसे बड़े अस्पताल में सुविधाओं का अकाल पड़ा है।

कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि बृजेश पाठक जी, आपकी ‘छापेमारी’ वाली नौटंकी का पर्दाफाश हो चुका है। जनता के टैक्स के पैसे आखिर जा कहां रहे हैं? स्वास्थ्य मंत्री जी, कैमरे हटाकर कभी इन मरीजों का दर्द भी देख लीजिए। यह व्यवस्था नहीं, जनता के साथ विश्वासघात है। क्या जनता ने तड़पने के लिए वोट दिया था?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...