20 साल का इंतजार खत्म, विधायक निधि से बनी सड़क का लोकार्पण
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड संख्या-10 के निवासियों का करीब दो दशक पुराना सड़क निर्माण का सपना आखिरकार साकार हो गया। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे वार्डवासियों को अब पक्की सड़क की सौगात मिल गई है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों ने सम्मान समारोह एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी का वार्डवासियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। विधायक ने नव निर्मित सड़क का विधिवत लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले करीब 20 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग विभिन्न जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाई जाती रही, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक निधि से सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाई, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी सड़कों को कीचड़ मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा आगे भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर लोकप्रिय भाजपा नेता दीपक बाबा, मनोनीत सभासद रवि वर्मा, व्यापारी नेता बबलू सिंह, सुभाष जायसवाल, राजकुमार नायक, प्रदीप नायक, राजकुमार गुप्ता, हरिनारायण लोधी, प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, अमरजीत वर्मा, गुरु मद्धेशिया, आनंद जायसवाल, बैजनाथ कौशल, श्रीनिवास जायसवाल, राजू पटवा, राजू जायसवाल, कृपा शंकर मद्धेशिया, सागर विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, लोकेंद्र जायसवाल, विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 