1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-खुर्जा जंक्शन पर युवक ने लगाई मौत की छलांग, उसको बचाने के प्रयास में जीआरपी का सिपाही घायल

Video-खुर्जा जंक्शन पर युवक ने लगाई मौत की छलांग, उसको बचाने के प्रयास में जीआरपी का सिपाही घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा रेलवे जंक्शन (Khurja Railway Junction) पर एक सिपाही की साहसिक कोशिश के बावजूद एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों के सामने हुई, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा रेलवे जंक्शन (Khurja Railway Junction) पर एक सिपाही की साहसिक कोशिश के बावजूद एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों के सामने हुई, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन (Khurja Junction) के प्लेटफार्म पर एक सिपाही और दो शख्स बात कर रहे थे। अचानक एक शख्स रेलवे ट्रैक पर कूद पड़ा। पीछे से युवक की जान बचाने के लिए सिपाही भी ट्रैक पर कूद पड़ा। मगर इतनी देर में गोरखनाथ एक्सप्रेस ट्रेन (Gorakhnath Express Train) आ गई और वेंडर अमर (Vendor Amar) की मौत हो गई है।

पढ़ें :- Bankipur Exit Poll : बांकीपुर के तीन सर्वे में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत!  भाजपा और नितिन को किला बचाने में हो सकती है मुश्किल

बुलंदशहर पुलिस (Bulandshahr Police) ने बताया कि मृतक अमरदीप का परिवार करीब 02 वर्ष से खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन (Khurja Junction Railway Station) पर वेन्डर का कार्य करता है। एक बाबा नाम का व्यक्ति भी रेलवे स्टेशन पर रहता है जिसके साथ मृतक की कहासुनी एवं झगड़ा हुआ था। इस सूचना पर जीआरपी पुलिस (GRP Police) द्वारा दोनों को शांति बनाए रखने एवं पूछताछ हेतु जीआरपी चौकी पर लाया गया था। दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही थी। मृतक अमरदीप बाहर प्लेटफार्म पर खड़ा था।

पढ़ें :- भाजपा करती है नकारात्मक राजनीति, छात्रों-नौजवानों के प्रति इस सरकार की नीयत साफ नहीं: अखिलेश यादव

मृतक अमरदीप अचानक, तेज गति से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया जिसे वहां पर खडे सिपाही द्वारा बचाने का प्रयास किया गया लेकिन अमरदीप द्वारा उसे धक्का देकर हटा दिया गया। थाना खुर्जा नगर पुलिस (Khurja Nagar Police Station) तत्काल पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर, ट्रैक से बॉडी को हटवाया गया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजनों और जीआरपी पुलिस (GRP Police) के साथ अलीगढ़ भिजवाया गया। जनपद अलीगढ़ जीआरपी थाना पुलिस (Aligarh District GRP Police) द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...