1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. टीवी एक्ट्रेस से डर्टी डिमांड, बोलीं- अगर इज्जत से करना होगा समझौता तो मैं इंडस्ट्री छोड़ने को तैयार

टीवी एक्ट्रेस से डर्टी डिमांड, बोलीं- अगर इज्जत से करना होगा समझौता तो मैं इंडस्ट्री छोड़ने को तैयार

शोबिज में अक्सर हीरोइनें कास्टिंग काउच (Casting Couch) का शिकार होती हैं। ये उन दिनों की बात है, अलादीन जैसे हिट शोज का हिस्सा रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस आशी सिंह (TV actress Ashi Singh) ने भी इस पर खुलकर अपनी राय रखी है। आशी ने बताया कि उन्हें कई बार फेक कॉल्स आए हैं, जहां लोगों ने उनसे पैसे लूटने के लिए भी ऑडिशन के लिए बुलाया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। शोबिज में अक्सर हीरोइनें कास्टिंग काउच (Casting Couch) का शिकार होती हैं। ये उन दिनों की बात है, अलादीन जैसे हिट शोज का हिस्सा रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस आशी सिंह (TV actress Ashi Singh) ने भी इस पर खुलकर अपनी राय रखी है। आशी ने बताया कि उन्हें कई बार फेक कॉल्स आए हैं, जहां लोगों ने उनसे पैसे लूटने के लिए भी ऑडिशन के लिए बुलाया है। वहीं कई बार लोग ओछी बातें कर जाते हैं, लेकिन वो उन्हें तूल नहीं देती और निकल जाती हैं।

पढ़ें :- Video- एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने डायरेक्टर की अजीब डिमांड, बोलीं-मैं आपके सामने बिकिनी पहन अपना ऑडिशन दूं, तो मैं ऐसा नहीं करूंगी

टेली मसाला (Tele Masala) से आशी ने कहा कि कास्टिंग काउच (Casting Couch) होता है, कई लोग हैं जो इसके शिकार रहे हैं. वहीं कई लोगों के लिए सबकुछ नॉर्मल रहा है। आशी ने माना कि उन्हें भी इस तरह के लोग मिले हैं, और ऐसा अक्सर करियर के शुरुआत में होता है, जब आपको इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती।

आशी ने कहा कि मैं शुरू शुरू में इतने लोगों से मिलती थी कि बहुत लोग ऐसे मिले. अब तो मैं कई अच्छे लोगों से जुड़ी हूं, कि जब मुझे डाउट होता है, मैं पूछ लेती हूं। जानकारी ले लेती हूं। ‘आप जब 50 जगह जाते हो तो उसमें से 10 तो लीचड़ टाइप लोग मिल ही जाते हैं. जो कहते हैं कि कि हम तो आपको काम देंगे लेकिन आप बदले में क्या दोगी? तो मैं कहती हूं कि टैलेंट है मेरे अंदर मैं काम करके दूंगी।

‘तो ऐसे लोगों का अक्सर जवाब होता है कि आपको तो पता है कि इंडस्ट्री में कैसे काम होता है? तो मेरा जवाब होता है कि होता होगा, क्योंकि ये सब करना पड़े तो मैं इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आशी ने आगे ये बताते हुए साफ किया कि मैं इस चीज के लिए बिल्कुल तैयार नहीं कि अपना सबकुछ दांव पर लगाकर काम करना पड़े। मुझे इस हद तक नहीं जाना।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...