केरल में RSS के पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी बौद्धिक प्रकोष्ठ (BJP Intellectual Cell) के पूर्व प्रमुख टीजी मोहनदास (TG Mohandas) ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर मेरे पास अधिकार होता तो मैं जंतर-मंतर (Jantar Mantar) के आसपास कर्फ्यू लगाकर CJP के प्रदर्शनकारियों को गोली मार देता।
नई दिल्ली। केरल में RSS के पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी बौद्धिक प्रकोष्ठ (BJP Intellectual Cell) के पूर्व प्रमुख टीजी मोहनदास (TG Mohandas) ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर मेरे पास अधिकार होता तो मैं जंतर-मंतर (Jantar Mantar) के आसपास कर्फ्यू लगाकर CJP के प्रदर्शनकारियों को गोली मार देता।
इस बयान से बिफरी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपने अधिकारिक एक्स पर खबर शेयर करते हुए लिखा कि ये बात RSS नेता और BJP के Intellectual Cell के पूर्व प्रमुख टीजी मोहनदास (TG Mohandas, former head of the BJP’s intellectual cell) ने कही है।
'अगर मेरे पास अधिकार होता तो मैं जंतर-मंतर के आसपास कर्फ्यू लगाकर प्रदर्शनकारियों को गोली मार देता।'
– ये बात RSS नेता और BJP के Intellectual Cell के पूर्व प्रमुख टीजी मोहनदास ने कही है
मोहनदास ने यह भी कहा- 'प्रोटेस्ट में ऐसी लड़कियां थीं, जिन्हें रेप पसंद है और अगर उनके साथ… pic.twitter.com/NqPqDpqDP4
पढ़ें :- Video-NEET आंदोलन में जंतर-मंतर पर हुई मुलाकात, लाठीचार्ज के बाद अस्पताल और फिर मंदिर में बिहारी लड़के ने रचाई शादी
— Congress (@INCIndia) July 27, 2026
प्रोटेस्ट में ऐसी लड़कियां थीं, जिन्हें रेप पसंद है और अगर उनके साथ ऐसा होता तो वे कहीं शिकायत नहीं करतीं : मोहनदास
कांग्रेस ने लिखा कि मोहनदास ने यह भी कहा कि ‘प्रोटेस्ट में ऐसी लड़कियां थीं, जिन्हें रेप पसंद है और अगर उनके साथ ऐसा होता तो वे कहीं शिकायत नहीं करतीं। मोहनदास का ये घटिया बयान RSS की घिनौनी, हिंसक व महिला विरोधी मानसिकता का सबूत है और RSS हमेशा ऐसे लोगों को संरक्षण देती आई है। पार्टी ने लिखा कि देश को नफरत और हिंसा की आग में झोंकना RSS का इतिहास रहा है, जिसे ये देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे कुंठित और नफरती लोगों के खिलाफ तुरंत एक्शन होना चाहिए।