1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP की ब्यूरोक्रेसी में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, लंबे समय से जमे अफसरों की होगी छुट्टी

UP की ब्यूरोक्रेसी में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, लंबे समय से जमे अफसरों की होगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। अगले 48 घंटें में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। इसमें लंबे समय से जमे आईएएस अफसरों को हटाया जा सकता है, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर विभागों में तैनात कई अफसर शामिल हैं।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। अगले 48 घंटें में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। इसमें लंबे समय से जमे आईएएस अफसरों को हटाया जा सकता है, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर विभागों में तैनात कई अफसर शामिल हैं। सूत्रों की माने तो बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसको लेकर अफसरों की कार्यशैली को भी देखा जा रहा है और जल्द ही इन अफसरों की छुट्टी होने वाली है।

पढ़ें :- आजम खान के ठिकनों पर ईडी की छापेमारी पर भड़के अखिलेश यादव, कहा-भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

दरअसल, लंबे समय से तैनात इन आईएएस अफसरों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों की माने तो सरकार की अच्छी योजनाओं को ये अफसर धरातल पर सही तरीके से नहीं उतार पा रहे हैं, जिसके कारण आम जनता तक सरकार की योजनाएं नहीं पहुंच पा रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...