1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव की कुंडली में मुख्यमंत्री और राहुल गांधी की कुंडली में 2047 तक प्रधानमंत्री बनने का कोई योग नहीं: केशव मौर्य

अखिलेश यादव की कुंडली में मुख्यमंत्री और राहुल गांधी की कुंडली में 2047 तक प्रधानमंत्री बनने का कोई योग नहीं: केशव मौर्य

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन हो भी जाए, तो भी इस ‘अवसरवादी गठबंधन’ को उत्तर प्रदेश की जनता धूल चटा देगी। सपा बहादुर अखिलेश यादव की कुंडली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके बड़े भाई राहुल गांधी की कुंडली में 2047 तक प्रधानमंत्री बनने का कोई योग नहीं है। देश ने 2014, 2019 और 2024 में भाजपा पर भरोसा जताया, वहीं यूपी में भी 2017 और 2022 में कमल खिला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश​ विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर तीखे हमले बोल रहे हैं। इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा—कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए इनहें अवसरवादी गठबंधन बता दिया है। साथ ही कहा, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी जानती है कि उनके सपने पूरे होने वाले नहीं हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- 'सत्य और सत्याग्रह' दोनों से डरती है मोदी सरकार

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन हो भी जाए, तो भी इस ‘अवसरवादी गठबंधन’ को उत्तर प्रदेश की जनता धूल चटा देगी। सपा बहादुर अखिलेश यादव की कुंडली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके बड़े भाई राहुल गांधी की कुंडली में 2047 तक प्रधानमंत्री बनने का कोई योग नहीं है। देश ने 2014, 2019 और 2024 में भाजपा पर भरोसा जताया, वहीं यूपी में भी 2017 और 2022 में कमल खिला।

उन्होंने आगे लिखा, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी जानती है कि उनके सपने पूरे होने वाले नहीं हैं। इसके बावजूद वे लखनऊ से लेकर दिल्ली तक ‘राजनीतिक धमाचौकड़ी’ मचाए हुए हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...