1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दूसरे दिन भी जारी रही भारतीय क्लियरिंग एजेंटों की कलमबंद हड़ताल,ट्रकों का आवागमन रहा बाधित

दूसरे दिन भी जारी रही भारतीय क्लियरिंग एजेंटों की कलमबंद हड़ताल,ट्रकों का आवागमन रहा बाधित

दूसरे दिन भी जारी रही भारतीय क्लियरिंग एजेंटों की कलमबंद हड़ताल, ट्रकों का आवागमन रहा बाधित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल के भैरहवा (बेलहिया) कस्टम कार्यालय में कार्यरत भारतीय क्लियरिंग एजेंटों की समस्याओं को लेकर सोनौली ट्रांसपोर्ट एंड क्लियरिंग एजेंट एसोसिएशन की कलमबंद हड़ताल सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। प्रदर्शनकारी एजेंटों ने सीमा पर ट्रकों का आवागमन रोक दिया, जिससे भारत-नेपाल के बीच आयात-निर्यात का कार्य प्रभावित रहा।

पढ़ें :- लक्ष्मीपुर में PDA जनपंचायत, सामाजिक न्याय और रोजगार के मुद्दों पर गरजे नेता

भारतीय संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक नेपाल भन्सार एजेंट संघ उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करता, तब तक कलमबंद हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उनका कहना है कि भारतीय क्लियरिंग एजेंटों और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान नगर के मनोनीत सभासद रवि वर्मा एवं समाजसेवी दीपक बाबा हड़ताल स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे एजेंटों से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया। दीपक बाबा ने कहा, “हम फौजी हैं और लड़ाई शिद्दत से लड़ते हैं। जहां भी हमारी जरूरत पड़ेगी, हम हमेशा सबसे आगे रहेंगे।” वहीं रवि वर्मा ने भी एजेंटों की मांगों को जायज बताते हुए उनके आंदोलन का समर्थन किया।

हड़ताल में मुख्य रूप से रतन गुप्ता, संजय अग्रवाल, बिट्टू झा, मनोज जायसवाल, सुरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, विशाल जायसवाल, मंगल जायसवाल, राजा वर्मा, केशव श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव, विनोद कुमार, प्रिंस राठौर, संतोष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट एवं क्लियरिंग एजेंट मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- PUBG पर हुई महिला से दोस्ती, फैजाबाद में कोर्ट मैरिज: लखनऊ से फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...