प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) , दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और तब्बू जैसी अदाकाराओं के बाद अब दिशा पाटनी (Disha Patani) ने भी हॉलीवुड में कदम बढ़ा दिए हैं। वे ऑस्कर विजेता निर्देशक केविन स्पेसी (Oscar-winning director Kevin Spacey) की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'हॉलीगार्ड्स सागा- द पोर्टल ऑफ फोर्स' (Supernatural thriller film 'Hollygard's Saga: The Portal of Force') में नजर आएंगी।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) , दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और तब्बू जैसी अदाकाराओं के बाद अब दिशा पाटनी (Disha Patani) ने भी हॉलीवुड में कदम बढ़ा दिए हैं। वे ऑस्कर विजेता निर्देशक केविन स्पेसी (Oscar-winning director Kevin Spacey) की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘हॉलीगार्ड्स सागा- द पोर्टल ऑफ फोर्स’ (Supernatural thriller film ‘Hollygard’s Saga: The Portal of Force’) में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वे इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं। हाल ही में दिशा ने स्पेसी के साथ शूटिंग के अनुभव साझा किए।
‘भारत में बैठकर ग्लोबल रोल पाने की उम्मीद नहीं कर सकते’
फिल्म ‘हॉलीगार्ड्स सागा’ (Hollygard’s Saga) में दिशा के साथ डॉल्फ लुंडग्रेन, टायरेस गिब्सन, ब्रायना हिल्डेब्रांड और एरिक रॉबर्ट्स जैसे बड़े ग्लोबल स्टार्स अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में दिशा ने हॉलीवुड में सफल होने के लिए जरूरी चीजों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक्टर्स सिर्फ भारत में बैठकर इंटरनेशनल ऑडिशन, टैलेंट रिप्रेजेंटेशन और वीजा से जुड़ी मुश्किल प्रक्रियाओं को समझे बिना ग्लोबल रोल पाने की उम्मीद नहीं कर सकते।
केविन स्पेसी की तारीफ में क्या कहा?
दिशा पाटनी (Disha Patani) ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए कहा कि ‘वे (केविन स्पेसी) कमाल के हैं। एक एक्टर होने के नाते, वे अपने एक्टर्स को समझते हैं। एक्सपेरिमेंट करने के लिए काफी आजादी देते हैं। वे हमसे कहते थे कि हम अपने अनुभवों का इस्तेमाल करें। वह हमें ऐसे सवाल सोचने के लिए प्रोत्साहित करते थे, जैसे- ‘आप ऐसी स्थिति में कैसा रिएक्ट करेंगे?’ ‘क्या आप रोएंगे?’ ‘आप कैसा महसूस करेंगे?’ ‘आप अपनी भावनाएं कैसे जाहिर करेंगे?’ हर सुबह, वे हमारे साथ बैठते थे और हमें सीन समझाते थे। मुझे यह बात बहुत खास लगी। मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले किसी क्रिएटर के साथ ऐसा किया है।
अपने हॉलीवुड सफर पर क्या बोलीं?
एक्ट्रेस ने हॉलीवुड डेब्यू और ऑडिशन को लेकर कहा कि पश्चिम में ऑडिशन टेम्प्लेट पर बहुत जोर दिया जाता है। आपको चीजों के लिए ऑडिशन देना होता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके लिए वह कितना आसान है और आपने किसके साथ साइन किया है। किस्मत भी इसमें भूमिका निभाती है। कभी-कभी, वे बस आपका काम देखते हैं और आपको प्रोजेक्ट और ऑडिशन ऑफर करते हैं। यह वीजा और दूसरी लॉजिस्टिकल चीजों पर भी निर्भर करता है। यह सब बहुत टेक्निकल है। आखिरकार, यह एक अलग देश है। लेकिन आपको वहां मौजूद रहना होगा। आप यहां भारत में बैठकर वहां रोल नहीं पा सकते। आप यहां से ऑडिशन दे सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छा यही है कि आप वहां जाएं, कुछ समय के लिए रहें और उस पर काम करें। किसी भी देश के साथ ऐसा ही होता है’।