सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका फैशन नहीं, बल्कि उनकी पहचान और धर्म को लेकर वायरल हो रहे दावे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया गया कि उर्फी ने अपना नाम बदलकर 'रीता भारद्वाज' (Rita Bhardwaj) रख लिया है और मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू ब्राह्मण बन गई हैं।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका फैशन नहीं, बल्कि उनकी पहचान और धर्म को लेकर वायरल हो रहे दावे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया गया कि उर्फी ने अपना नाम बदलकर ‘रीता भारद्वाज’ (Rita Bhardwaj) रख लिया है और मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू ब्राह्मण बन गई हैं। देखते ही देखते यह दावा वायरल हो गया और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब इन अफवाहों पर खुद उर्फी ने चुप्पी तोड़ी है।
उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने न सिर्फ वायरल दावों की सच्चाई बताई। उर्फी ने बता डाला कि आखिर सच्चाई क्या है? उर्फी ने अपनी पहचान, धर्म और निजी सोच को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। अपने अतरंगी फैशन और बेबाक बोल के लिए हमेशा चर्चाओं में रहने वालीं उर्फी ने खुद को लेकर वायरल हो रहे दावों पर रिएक्ट किया है।उन्होंने अपने नए नाम और मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू ब्राह्मण बनने के खबरों को रिएक्ट करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो बनाकर दावा किया कि उर्फी के पास रिवीलिंग कपड़े पहनने के अलावा कोई टैलेंट नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने अपना नाम व धर्म भी बदल लिया है। इन आरोपों पर उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तीखी प्रतिक्रिया दी।
उर्फी ने लिखा कि ‘कैसे-कैसे चोमू लोग खुद को पत्रकार कहते हैं! आंटी, थोड़ा होमवर्क कर लीजिए। मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला। वैसे भी मैं किसी धर्म को नहीं मानती। सिर्फ कपड़ों से ही नहीं, अपनी बातों से भी बेबाक हूं, लेकिन आज मेरा मूड नहीं है। इसके बाद उन्होंने उस दावे पर भी जवाब दिया कि उनके पास कोई काम नहीं है। उर्फी ने लिखा कि ‘एक बार गूगल कर लीजिए कि मैंने कितने शोज किए हैं। बुराई करनी है तो बिंदास होकर करो, लेकिन झूठी खबरें मत फैलाओ। आपका मेकअप देखकर मुझे शर्म आ गई। मैं आपके बारे में ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि किसी को फर्क ही नहीं पड़ता, आंटी जी।’
उर्फी के इस जवाब के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और बिना पुष्टि के वायरल होने वाले दावों पर बहस छिड़ गई है। वहीं, उनके बयान ने यह साफ कर दिया है कि नाम बदलने और धर्म परिवर्तन से जुड़ी वायरल खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।