1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुटवल से यात्रियों को छोड़कर लौट रही स्लीपर बस में तस्करी का माल, दो हिरासत में

बुटवल से यात्रियों को छोड़कर लौट रही स्लीपर बस में तस्करी का माल, दो हिरासत में

बुटवल से यात्रियों को छोड़कर लौट रही स्लीपर बस में तस्करी का माल, दो हिरासत में

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल के बुटवल में यात्रियों को छोड़कर भारत लौट रही एक स्लीपर बस से सोनौली सीमा पर एसएसबी ने बड़ी मात्रा में संदिग्ध तस्करी का सामान बरामद किया है। बस की सघन तलाशी के दौरान नेपाली नूडल्स, सिगरेट, गुटखा, साड़ियां और इमिटेशन ज्वेलरी बरामद हुई। सामान के संबंध में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। एसएसबी ने बस, बरामद सामान और दो लोगों को हिरासत में लेकर कस्टम विभाग नौतनवा को सौंप दिया।

पढ़ें :- Video- अलमारी में छिपा मिला शादीशुदा का प्रेमी, बाहर निकालकर दोनो को रस्सी से बांधकर पीटा, 25 बार लाठी मारी गई

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे 36-सीटर स्लीपर बस संख्या एआर06 सी 9161 सोनौली के मुख्य मार्ग से 46 नेपाली यात्रियों को लेकर बुटवल गई थी। यात्रियों को बुटवल में उतारने के बाद बस खाली भारत लौट रही थी। शाम करीब सात बजे सोनौली सीमा पर पहुंचने पर एसएसबी जवानों ने रूटीन जांच के दौरान बस को रोक लिया और उसकी सघन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बस से नेपाली नूडल्स के 35 कार्टन, 25 साड़ियां, नेपाली सिगरेट के 30 पैकेट, गुटखा के 32 पैकेट और 412 नग इमिटेशन ज्वेलरी बरामद हुई। एसएसबी ने चालक से बरामद सामान से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में हिरासत में लिए गए दोनों लोगों ने अपना नाम सावराम काना (36), निवासी गुजरात और प्रकाश रेवाजी (45), निवासी पाटन, गुजरात बताया। दोनों ने पूछताछ में बरामद सामान को मुंबई ले जाने की बात कही।

एसएसबी 22वीं वाहिनी की सहायक कमांडेंट सोनौली प्रिया यादव ने बताया कि बरामद सामान, बस और दोनों लोगों को हिरासत में लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई। शनिवार को जब्त सामान एवं संबंधित अभिलेखों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया गया।

पढ़ें :- जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...