बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल (Bollywood actress Esha Deol) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि अलग होने के बाद उनकी जिंदगी में ‘प्यार और रोमांस’ की कमी है। हाल ही में उन्होंने कहा कि उन्हें रोमांटिक होना बहुत पसंद है। कर्ली टेल्स (Curly Tales) को दिए इंटरव्यू में ईशा ने कहा कि मुझे लगता है कि प्यार और रोमांस किसी भी इंसान की जिंदगी में बहुत जरूरी होता है और अभी मैं इसे मिस कर रही हूं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल (Bollywood actress Esha Deol) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि अलग होने के बाद उनकी जिंदगी में ‘प्यार और रोमांस’ की कमी है। हाल ही में उन्होंने कहा कि उन्हें रोमांटिक होना बहुत पसंद है। कर्ली टेल्स (Curly Tales) को दिए इंटरव्यू में ईशा ने कहा कि मुझे लगता है कि प्यार और रोमांस किसी भी इंसान की जिंदगी में बहुत जरूरी होता है और अभी मैं इसे मिस कर रही हूं। मुझे रोमांटिक होना बहुत पसंद है। मैं पूरी तरह से रोम-कॉम टाइप इंसान हूं। मुझे लव सॉन्ग्स और लव स्टोरीज बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने फैसले खुद लेना पसंद करती हैं और मानती हैं कि गलतियां इंसान को पहले से ज्यादा मजबूत बनाती हैं।
मेरे पहले भी बॉयफ्रेंड रहे हैं
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस अलगाव के बाद उनके प्यार को देखने का नजरिया बदल गया है, तो उन्होंने कहा कि नहीं, ये चीजें नहीं बदलतीं। ब्रेकअप होते हैं। मेरे पहले भी बॉयफ्रेंड रहे हैं, जिनसे मेरा ब्रेकअप हुआ। ये सब जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन इससे मेरे प्यार को लेकर सोच नहीं बदलती। हम सबने हेमा जी और धर्मेंद्र जी के बीच का बिना शर्त वाला प्यार देखा है।’
ये बहुत पर्सनल बात, जो दो लोगों के बीच होती है
ईशा ने यह भी बताया कि अलग होने के फैसले में उनका परिवार उनके साथ खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि ‘ये बहुत पर्सनल बात है, जो दो लोगों के बीच होती है। हमारे जैसे प्रोफेशन में ये बातें पब्लिक में आ जाती हैं। मैं, भरत या उनका परिवार ऐसे मामलों में ज्यादा खुलकर बात करने वाले लोग नहीं हैं। उस समय हालात ऐसे थे और इसमें बच्चे भी शामिल हैं, इसलिए ये बहुत संवेदनशील समय होता है, जिसे बहुत संभलकर समझना पड़ता है।’
क्यों अलग हुए ईशा और भरत?
ईशा देओल (Esha Deol) और भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) ने अपने अलग होने की वजह नहीं बताई, लेकिन एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि यह फैसला उन्होंने आपसी सहमति से लिया है। उन्होंने कहा कि ‘हमने आपसी सहमति और समझदारी से अलग होने का फैसला किया है। इस बदलाव के दौरान हमारे दोनों बच्चों का भला हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। ईशा और भरत अपनी दो बेटियों राध्या और मिराया के माता-पिता हैं।
ईशा देओल , बोलीं- उन्हें रोमांटिक होना बहुत है पसंद
ईशा देओल (Esha Deol) ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। पति भारत तख्तानी (Bharat Takhtani) से अलग होने के बाद Esha ने स्वीकार किया कि उन्हें अपनी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी सबसे ज्यादा महसूस होती है। उन्होंने कहा कि वह दिल से एक रोमांटिक इंसान हैं और आज भी लव स्टोरीज़ और लव सॉन्ग्स उन्हें बेहद पसंद हैं।