1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘काला हिरण’ फिल्म रिलीज पर रोक नहीं, कोर्ट ने मेकर्स को जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई 19 जून को

‘काला हिरण’ फिल्म रिलीज पर रोक नहीं, कोर्ट ने मेकर्स को जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई 19 जून को

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court)  ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Bollywood Actor Salman Khan) की एक याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' (Film: 'Kala Hiran: The Battle for Legacy') की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court)  ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Bollywood Actor Salman Khan) की एक याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ (Film: ‘Kala Hiran: The Battle for Legacy’) की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की गई थी। सलमान खान (Salman Khan) का आरोप है कि यह फिल्म उनके पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) का उल्लंघन करती है और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती है।

पढ़ें :- दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता अर्जुन कपूर की याचिका पर जारी करेगा अंतरिम आदेश, पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्ष की गई मांग

सलमान के वकील फिल्म की रिलीज को लेकर कहते हैं, ‘अभी इसकी रिलीज की कोई तारीख तय नहीं हुई है। हम चाहते हैं कि इस पूरे प्रोजेक्ट पर रोक लगाया जाए। सलमान खान (Salman Khan) के वकील की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने कहा कि पहले विपक्षी पक्ष को नोटिस जारी करना जरूरी है। यानी बिना उनकी बात सुने अभी कोई आदेश नहीं दिया जा सकता। सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court)  ने फिल्म के निर्माता अमित जानी और अन्य को नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांगा है। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) की ओर से मामले की अगली सुनवाई की तारीख 19 जून तय (Next Hearing on June 19) की गई है।

सलमान खान के वकील ने दी दलील

सलमान खान (Salman Khan)  के वकील निजाम पाशा ने दिल्ली हाईकोर्ट में दलील दी। उन्होंने फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर कहा कि 29 मई को प्रस्तावित फिल्म के निर्माताओं ने एक पोस्टर जारी किया, जिसमें एक व्यक्ति को सलमान खान (Salman Khan)   जैसा दिखाया गया है और उसका पहनावा भी सलमान खान (Salman Khan)  की छवि से मिलता-जुलता है।

वकील अपनी दलील में आगे कहते हैं कि इस मामले से जुड़े कुल चार एफआईआर में से तीन में सलमान खान (Salman Khan)  बरी हो चुके हैं। इसके बावजूद उनकी पहचान और छवि का इस्तेमाल कर फिल्म बनाई जा रही है, जो उनके पर्सनैलिटी अधिकारों का उल्लंघन है।

पढ़ें :- राजपाल यादव 12 दिन बाद आए तिहाड़ जेल से आए बाहर, बोले- बचपन से लेकर 55 तक देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा

‘काला हिरण’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की

सलमान खान (Salman Khan)   के वकील ने आगे फिल्म ‘काला हिरण’ की रिलीज पर रोक लगाने की भी मांग की और कहा कि मीडिया में रोजाना सलमान खान का नाम इस मामले से जोड़कर दिखाया जा रहा है। इसलिए उनकी मांग है कि अदालत फिल्म की रिलीज और उसके प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने का आदेश दे। आज सुबह ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...