बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) ने 'काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी' (Film 'Kala Hiran: Battle for Legacy') की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि ये फिल्म उनके 1998 के काले हिरण शिकार मामले (Blackbuck Poaching Case) पर आधारित है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) ने ‘काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी’ (Film ‘Kala Hiran: Battle for Legacy’) की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि ये फिल्म उनके 1998 के काले हिरण शिकार मामले (Blackbuck Poaching Case) पर आधारित है। कोर्ट इस मामले में अंतरिम रोक (Interim stay) लगाने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई करेगा।
प्रोमो रिलीज होते ही दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान
दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में दाखिल याचिका में सलमान खान (Salman Khan) ने दावा किया है कि फिल्म के निर्माताओं ने उनके जैसे दिखने वाले कलाकार का इस्तेमाल किया है। फिल्म के प्रोमो में एक ऐसा शख्स दिखाया गया है, जो उनकी तरह लगता है और उसने सलमान के जैसा ब्रेसलेट भी पहना हुआ है। सलमान खान (Salman Khan) याचिका के मुताबिक, मेकर्स अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए बिना परमिशन के सलमान खान (Salman Khan) के नाम और उनकी इमेज का सहारा ले रहे हैं, जो उनके पब्लिसिटी और पर्सनालिटी राइट्स का सीधा उल्लंघन है।
अदालती कार्यवाही पर पड़ सकता है असर
सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी याचिका में कहा है कि फिल्म की रिलीज उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही को प्रभावित कर सकती है और उनकी पब्लिक इमेज को नुकसान पहुंचा सकती है। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन, प्रमोशन, रिलीज और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की है।
मेकर्स को लीगल नोटिस भेज चुके हैं सलमान खान
बता दें प्रोड्यूसर अमित जानी ने कुछ दिन पहले फिल्म ‘काला हिरण’ का ऐलान किया था। ये फिल्म सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के काला हिरण शिकार मामले (Blackbuck Poaching Case) पर आधारित है। फिल्म के पहले पोस्टर में सलमान हाथ में बंदूक ताने नजर आए। इसके बाद सलमान खान (Salman Khan) ने ‘काला हिरण’ के मेकर्स को भेजा नोटिस है। उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को रोकने की मांग की गई। हालांकि, अमित जानी ने साफ कहा कि वो इस नोटिस का जवाब नहीं देंगे। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो सलमान खान (Salman Khan) का नोटिस फाड़ते हुए दिखाई दिए।
आज होगी मामले की सुनवाई
अब मेकर्स ने ‘काला हिरण’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसमें एक ऐसा शख्स दिखाया गया है, जो भाईजान की तरह लगता है और उसने सलमान खान (Salman Khan) के जैसा ब्रेसलेट भी पहना हुआ है। प्रोमो रिलीज होते ही सलमान खान ने अब हाईकोट हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले की आज सुनवाई हो रही है।
‘काला हिरण’ को लेकर सलमान ने भेजा था लीगल नोटिस
‘काला हिरण’ को लेकर सलमान की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया था। सलमान की ओर से लॉ फर्म DSK लीगल ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में ‘काला हिरण’ नाम की प्रस्तावित फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को तुरंत रोकने की मांग की गई।
सलमान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ा
फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी (Film producer Amit Jani) ने सलमान खान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया था। जानी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कहा था, हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं।

जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं?
View this post on Instagram
वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है।