1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘जस्टिस’ की पट्टी बांध संसद पहुंचे पप्पू यादव, छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा

‘जस्टिस’ की पट्टी बांध संसद पहुंचे पप्पू यादव, छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा

संसद के मानसून सत्र के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अलग अंदाज में विरोध दर्ज कराते नजर आए। उन्होंने सिर पर ‘जस्टिस’ लिखी पट्टी बांधकर छात्र आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा..

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अलग अंदाज में विरोध दर्ज कराते नजर आए। उन्होंने सिर पर ‘जस्टिस’ लिखी पट्टी बांधकर छात्र आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ अत्यधिक बल प्रयोग किया गया, जिसका जवाब सरकार को देना चाहिए।

पढ़ें :- सरकार ने CJP के इन छह सवालों को लोकसभा में किया नामंजूर! सौरव दास ने पूछा- संसद नहीं तो कहां मिलेगा जवाब

पुलिस कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि छात्रों पर लगातार लाठीचार्ज किया गया और उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जिसे किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ बल प्रयोग चिंता का विषय है और सरकार को पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान को लेकर भी साधा निशाना

अपने बयान के दौरान पप्पू यादव ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक मानी जाने वाली पगड़ी ऐसे व्यक्ति को पहनाई गई, जिस पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे व्यक्ति को इस तरह सम्मानित किया जाना उचित है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए।

पढ़ें :- मोदी-शाह के साथ चाय पार्टी में पहुंचीं सिर्फ डीएमके सांसद, बाकी पूरे विपक्ष ने किया बहिष्कार, बढ़ी सियासी चर्चाएं

बिहार सरकार के फैसले का किया स्वागत

पप्पू यादव ने बिहार सरकार के उस निर्णय का स्वागत किया, जिसमें छात्र आंदोलन से जुड़े मामलों में कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि केवल मुकदमे वापस लेना पर्याप्त नहीं है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और उनके परिवारों के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, उसके लिए सरकार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

पूर्णिया सांसद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया और इससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिन पुलिस अधिकारियों या कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग सादे कपड़ों में भी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते दिखाई दिए, जिसकी जांच आवश्यक है।

विपक्ष छात्रों के साथ, आंदोलन रहेगा जारी

पढ़ें :- 'लगभग 73% छात्र हायर सेकेंडरी पूरी करने से पहले ही छोड़ देते हैं पढ़ाई...' संसदीय समिति की चौंकाने वाली रिपोर्ट

पप्पू यादव ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष एकजुट है। उन्होंने दावा किया कि छात्र संगठनों ने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, लगातार सामने आ रहे पेपर लीक जैसे मामले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि भर्ती और परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि युवाओं का भरोसा दोबारा कायम हो सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...