1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘मैंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग में उनकी मदद की!’ लॉक अप के लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर का बड़ा खुलासा

‘मैंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग में उनकी मदद की!’ लॉक अप के लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता राम कपूर ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है जिसने शो में मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। राम कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने में उनका साथ दिया था..

By Harsh 
Updated Date

Bollywood Updates: बॉलीवुड अभिनेता राम कपूर ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है जिसने शो में मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। राम कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने में उनका साथ दिया था।

पढ़ें :- ‘हनुमान अंश’ पर सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के बाद अब इस राज्य में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म

राम कपूर ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। एक बार इलाज के बाद उनकी हालत बेहतर हो गई थी और उन्होंने कई साल सामान्य जिंदगी बिताई। लेकिन कोरोना काल के दौरान बीमारी दोबारा लौट आई। डॉक्टरों ने फिर से इलाज और कीमोथेरेपी की सलाह दी, लेकिन राम कपूर के पिता अब और दर्द और इलाज की प्रक्रिया से गुजरना नहीं चाहते थे। अभिनेता के मुताबिक, उनके पिता ने उनसे अपनी इच्छा साझा की और कहा कि वह शांति से जीवन का अंत चाहते हैं। राम कपूर ने बताया कि उनके पिता अकेले इस फैसले का सामना नहीं करना चाहते थे और चाहते थे कि आखिरी समय में कोई अपना उनके साथ रहे। राम ने कहा कि उन्होंने अपने पिता का साथ निभाने का फैसला किया और ICU में उनके साथ मौजूद रहे।

राम कपूर ने यह भी दावा किया कि इस फैसले के बाद उनकी मां और बहन उनसे नाराज हो गईं और पिछले कई वर्षों से उनके रिश्तों में दूरी बनी हुई है। हालांकि राम का कहना है कि उन्होंने अपने पिता की इच्छा और सम्मान को सबसे ऊपर रखा। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बाद उनका जिंदगी को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल गया। अब उन्हें मौत से डर नहीं लगता और उन्होंने जिंदगी को खुलकर जीना सीख लिया है। इस खुलासे के बाद शो में मौजूद कई कटेस्टेंट भावुक हो गए और राम कपूर को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया।

शो में राम कपूर ने अपनी जिंदगी के एक और दर्दनाक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह 8वीं क्लास में थे और उनकी उम्र लगभग 13 साल थी। एक बार सब दोस्त साथ में बिस्तर पर मस्ती-मजाक कर रहे थे। तभी एक 10वीं क्लास के एक स्टूडेंट ने राम कपूर को कंबल के नीचे गलत तरह से छुआ जिस कारण वह एकदम सुन्न रह गये।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

पढ़ें :- 'हैवान' X Review: 18 साल बाद सैफ-अक्षय की जोड़ी का बड़ा धमाका या दर्शकों को मिली निराशा? जानें X पर लोगों का आखिरी फैसला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...