1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री नानक दीन भुर्जी ने विधायक निवास की सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या! मचा हड़कंप

पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री नानक दीन भुर्जी ने विधायक निवास की सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या! मचा हड़कंप

यूपी की राजधानी लखनऊ में पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री नानक दीन भुर्जी (BJP OBC Morcha office-bearer Nanak Deen Bhurji) की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने विधायक निवास की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री नानक दीन भुर्जी (BJP OBC Morcha office-bearer Nanak Deen Bhurji) की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने विधायक निवास की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पढ़ें :- Video-सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को पड़ा दिल का दौरा, अखिलेश यादव पहुंचे सिविल हॉस्पिटल

घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बेटे उत्तम और पुरुषोत्तम सिविल अस्पताल (Civil Hospital)  पहुंचे हैं। चश्मदीद मोहम्मद आरिफ (Eyewitness Mohammad Arif) ने घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही सिविल अस्पताल (Civil Hospital) की मोर्चरी के बाहर परिजन पहुंचे। समर्थक भी जुट गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...