1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुकेश श्रीवास्तव जैसे कई और दवा माफियाओं का है स्वास्थ्य विभाग में कब्जा, पूर्व विधायक के खिलाफ विजिलेंस को मिले कई अहम सबूत

मुकेश श्रीवास्तव जैसे कई और दवा माफियाओं का है स्वास्थ्य विभाग में कब्जा, पूर्व विधायक के खिलाफ विजिलेंस को मिले कई अहम सबूत

एनआरएचएम घोटाले में आरोपी मुकेश श्रीवास्तव और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ने जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) को घोटाले के पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा में दर्ज तीन मामलों में विजिलेंस पूर्व विधायक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। एनआरएचएम घोटाले में आरोपी मुकेश श्रीवास्तव और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ने जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) को घोटाले के पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा में दर्ज तीन मामलों में विजिलेंस पूर्व विधायक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। इसके साथ ही, पूर्व विधायक और उसके करीबियों के द्वारा की गयी धांधली के रकम और अन्य ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। यही नहीं, स्वास्थ्य विभाग में अपनी हुकूमत जमाने वाले मुकेश जैसे कई और दवा माफिया भी हैं।

पढ़ें :- CM योगी ने 45 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, कहा-आज देश में सबसे अच्छा रोड नेटवर्क उत्तर प्रदेश के पास

सबसे अहम है कि, पूर्व विधायक ने अपने पिता, पत्नी, भाभी समेत अन्य लोगों के नाम से कई फर्में रजिस्ट्रेशन कराया था और इन्हीं फर्मों पर ये काम करता था। इसके साथ ही, करोड़ों रुपयों का खेल भी इन्हीं फर्मों के जरिए करता था। यही नहीं, सूत्र बताते हैं कि, मुकेश श्रीवास्तव के कई करीबी दवा माफिया भी हैं, जिनकी फर्मों पर भी ये खूब करता करता था और इसके बदले में उन्हें कमाई का कुछ हिस्सा देता था। अगर उनकी भी जांच हो जाए तो मुकेश श्रीवास्तव का पूरा सिंडिकेट सामने आ जाएगा।

बता दें कि, मुकेश श्रीवास्तव ने पिता के नाम से आरके कंस्ट्रक्शन, पत्नी पूजा श्रीवास्तव के नाम से श्रृष्टि इंटाप्राइजेज, भाभी सविता के नाम से बीएल इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म बनाई थी, जिसके जरिए वो अस्पतालों में दवा और मेडिकल उपकरणों की सप्लाई का काम करता था। सूत्रों की माने तो इन फर्मों के द्वारा की गई धांधली के साक्ष्य भी मिले हैं। ऐसे में अब मुकेश के परिवार के लोगों की भी मुश्किलें बढ़नी तय है।

प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में करता था काम
सूत्रों की माने तो, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती के अलावा मुकेश श्रीवास्तव प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में काम करता था। कहीं, खुद की फर्म तो कहीं अपने करीबी दवा माफियाओं की फर्मों पर काम करता था। अगर इसकी जांच हो जाए तो मुकेश के करीबी दवा माफियाओं के नाम भी उजागार हो जाएंगे और उनकी फर्मों के नाम भी सामने आ जाएंगे।

मुकेश के भाई अजय के खिलाफ भी चल रही जांच
पूर्व विधायक के भ्रष्टाचार में उसका भाई अजय श्रीवास्तव भी खूब साथ देता था। बलरामपुर सीएमओ कार्यालय में तैनात रहे लिपिक अजय श्रीवास्तव के विरुद्ध भी आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों की माने तो अजय श्रीवास्तव नौकरी के दौरान बाराबंकी, गोंडा, बहराइच से लेकर कई अन्य जिलों में भी खूब धांधली की है।

पढ़ें :- मुकेश श्रीवास्तव के बाद अभी कई और दवा माफियाओं पर भी होगी कार्रवाई, CMO से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी रडार पर

आय से अधिक संपत्ति केस में हुई है गिरफ्तारी
इन कंपनियों से पूर्व विधायक के लाखों रुपये के कई ट्रांजेक्शन भी ट्रैक किए गए हैं। पूरे खेल में श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा के तत्कालीन सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों की भी मुश्किलें बढ़ेंगी। विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में मुकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। विजिलेंस वित्तीय वर्ष 2017-18 से लेकर वर्ष 2021-22 के बीच हुए एनआरएचएम घोटाले के मामले में दर्ज अलग-अलग मुकदमों में नामजद आरोपी पूर्व विधायक के विरुद्ध जांच कर रही है।

मुकेश जैसे हैं कई और बड़े दवा माफिया
स्वास्थ्य विभाग में मुकेश श्रीवास्तव जैसे कई दवा माफिया हैं, जो पूरे विभाग को हाईजैक किए हुए हैं। देखा जाए तो इन्हीं की फर्मों को सबसे ज्यादा काम मिल रहे हैं। अगर स्वास्थ्य विभाग में एक दशक से काम करने वाली फर्मों की लिस्ट निकाली जाए तो सबकुछ सामने आ जाएगा। दरअसल, एक दशक से मुकेश और उसके जैसे कई दवा माफियाओं की हुकूमत चल रही है। ये दवा माफिया अपने मनमाने तरीके से स्वास्थ्य विभाग में अपना सिंडिकेट चला रहे हैं। इन दवा माफियों की फर्मों की भी जांच सरकार को करानी चाहिए ताकि करोड़ों का सरकारी राजस्व बच सके।

 

 

पढ़ें :- UP Heavy Rain Alert : 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, यूपी में मानसून 20 जून तक करेगा एंट्री
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...