1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Femina Miss India 2026 61st Edition : गोवा की सुंदरी साध्वी सतीश सैल ने अपनी सहजता और प्रभावशाली उत्तरों से जजों को किया मंत्रमुग्ध, जीता खिताब

Femina Miss India 2026 61st Edition : गोवा की सुंदरी साध्वी सतीश सैल ने अपनी सहजता और प्रभावशाली उत्तरों से जजों को किया मंत्रमुग्ध, जीता खिताब

ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय (KIIT University) के परिसर में भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता, फेमिना मिस इंडिया 2026 (Femina Miss India 2026) का 61वां संस्करण का समापन शनिवार रात 18 अप्रैल को हुआ। यह प्रतियोगिता इस मिट्टी की बेटियां (Daughters of This Soil) की थीम पर आधारित था जिसमें देशभर से आई 30 प्रतिभागियों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

By संतोष सिंह 
Updated Date

भुवनेश्वर: ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय (KIIT University) के परिसर में भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता, फेमिना मिस इंडिया 2026 (Femina Miss India 2026) का 61वां संस्करण का समापन शनिवार रात 18 अप्रैल को हुआ। यह प्रतियोगिता इस मिट्टी की बेटियां (Daughters of This Soil) की थीम पर आधारित था जिसमें देशभर से आई 30 प्रतिभागियों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

पढ़ें :- VIDEO: साध्वी सतीश सैल ने जीता फेमिना मिस इंडिया का 61वां ताज, कहा- बहुत अविश्वसनीय लग रहा है

इस प्रतियोगिता में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 (Femina Miss India 2026) का खिताब गोवा की रहने वाली साध्वी सतीश सैल ने प्रथम विजेता बनकर अपने नाम कर लिया हैं। साध्वी सतीश सैल ने अपनी सहजता और प्रभावशाली उत्तरों से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस जीत के बाद उन्होंने अपने अनुभव को अवास्तविक बताया। इसके अलावा इस प्रतियोगिता की प्रथम रनर-अप महाराष्ट्र की रहनेवाली राजनंदिनी पवार और दुसरे स्थान की रनर-अप केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की रहने वाली श्री अद्वैत को घोषित किया गया। रात के अंतिम पड़ाव पर जब उत्साह चरम पर था तब पिछले साल की इस खिताब की विजेता रह चुकी निकीता पोरवाल ने अपने देश की नई मल्लिका की ताजपोशी की।

कौन हैं विजेता साध्वी सतीश सैल?

साध्वी सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं और विशेष रूप से कुपोषण और सुनने की अक्षमता से जूझ रहे बच्चों के कल्याण के प्रति समर्पित हैं। साध्वी की सबसे खास बात यह है कि वे न केवल खूबसूरत हैं बल्कि बेहद बुद्धिमान भी हैं। वे कोंकणी, मराठी, हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश और पुर्तगाली भाषा धाराप्रवाह बोल सकती हैं। इसके बाद अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

24 वर्षीय अद्वैत एक कुशल भरतनाट्यम नृत्यांगना और प्रोफेशनल डॉक्टर हैं। उन्होंने एक गंभीर रीढ़ की हड्डी की चोट (Spinal injury) से उबरकर इस मंच तक पहुँचने की अपनी एक ऐसी प्रेरक कहानी शेयर की, जो आधुनिक महिला की शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक है।

राजनांदिनी पवार एक भारतीय मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता हैं। इसके अलावा उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2026 (Femina Miss India 2026) प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता (1st Runner-up) का खिताब जीता और साथ ही इस प्रतिष्ठित मंच पर महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

सितारों से सजी शाम

इस ग्रैंड फिनाले की मेजबानी मशहूर होस्ट मनीष पॉल और सारा-जेन डियास ने किया। इस शाम को और भी यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर, गायक जुबिन नौटियाल और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने अपनी शानदार परफॉरमेंस से सबको मंत्रमुग्ध दिए थे। इसके साथ ही जूरी पैनल में अभिनेत्री नेहा धूपिया, फैशन डिजाइनर अभिषेक दत्ता और अन्य दिग्गज शामिल थे।

रिपोर्ट: सतीश कुमार साह

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...