1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा- एक फिट और हिट जोड़ी से आपका घबराना जायज

अखिलेश पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा- एक फिट और हिट जोड़ी से आपका घबराना जायज

Keshav Prasad Maurya Hits Back at Akhilesh : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर करके यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक पर तंज़ कसा था। उन्होंने एक्स पर लिखा, "दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती!" जिस पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक फिट और हिट जोड़ी से आपका (अखिलेश यादव) घबराना जायज है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Keshav Prasad Maurya Hits Back at Akhilesh : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर करके यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक पर तंज़ कसा था। उन्होंने एक्स पर लिखा, “दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती!” जिस पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक फिट और हिट जोड़ी से आपका (अखिलेश यादव) घबराना जायज है।

पढ़ें :- 'अजय राय जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं...' UP कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ने पर PM मोदी का आया रिएक्शन

दरअसल, बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर केशव प्रसाद मोर्य और ब्रजेश पाठक एक साथ पार्क में टहलते एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दोनों भगवान बुद्ध पर चर्चा करते नजर आए थे। यह वीडियो कुशीनगर का बताया जा रहा है। जिसको शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने तंज कसा था। इस पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मोर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी, एक फिट और हिट जोड़ी से आपका घबराना निहायत ही जायज है। आपकी जानकारी के लिए यह अच्छा भी है क्योंकि केशव प्रसाद मौर्य और श्री बृजेश पाठक (@brajeshpathakup) जी की जोड़ी आज जनता के भरोसे की पहचान बन चुकी है।”

पढ़ें :- West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर फिर होगी वोटिंग, 2 मई को डाले जाएंगे वोट

डिप्टी सीएम ने आगे लिखा, ” मैं, महान चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के वंश का प्रतिनिधि हूं और उनके आदर्शों से प्रेरित होकर अखंड भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हूं। इसके साथ ही करुणावतार भगवान गौतम बुद्ध की विरासत से भी जुड़ा हूं जिन्होंने संसार को शांति, समता और न्याय का मार्ग दिखाया। लेकिन योजनाबद्ध तरीके से आपके संरक्षण में शाक्य समाज सहित कुशवाहा, मौर्य, सैनी और अन्य वंचित व कमजोर वर्गों पर किए गए अत्याचारों को देश-प्रदेश न भूला है और न ही भूलेगा। इन अन्यायों का जवाब आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से कमल खिलाकर दिया जाएगा। 2047 तक विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ हर अन्याय का पूरा हिसाब किया जाएगा।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...