डायरेक्टर विपिन दास ने फिल्म वाझा का तीसरे पार्ट का पहला-लुक पोस्टर शेयर किया है। फिल्म वाझा साउथ सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। तीसरे हिस्से की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सिर्फ महिलाएं ही नज़र आने वाली हैं।
मुंबई। डायरेक्टर विपिन दास ने फिल्म वाझा का तीसरे पार्ट का पहला-लुक पोस्टर शेयर किया है। फिल्म वाझा साउथ सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। तीसरे हिस्से की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सिर्फ महिलाएं ही नज़र आने वाली हैं। विपिन दास जिन्होंने फिल्म की पिछली दो पार्टों की स्क्रिप्ट लिखी थी। उन्होने फिल्म का पहला-लुक पोस्टर शेयर करते हुए एक टैगलाइन दी है “Biopic of Billion Girls” । तीसरे पार्ट का निर्देशन विश्वन श्रीजीत ने किया है।
विपिन दास ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वाझा फ्रेंचाइजी हमारी कल्पना से कहीं ज़्यादा बड़ी बन गई है। आप सभी ने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने वाझा को सिनेमा जगत में नई प्रतिभाओं को लाने के मकसद से शुरू किया था और हम भविष्य के सभी हिस्सों में इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यह एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसके दरवाज़े हर किसी के लिए हमेशा खुले रहते हैं। चाहे आप लिखना चाहते हों, निर्देशन करना चाहते हों, अभिनय करना चाहते हों या फिर संगीत बनाना चाहते हों। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि फिल्म का नाम और दर्शक हमारे लिए हमेशा से ही सबसे मज़बूत स्तंभ रहे हैं, लेकिन कैमरे के आगे और पीछे नज़र आने वाले चेहरे हमेशा सिनेमा की अगली पीढ़ी का ही प्रतिनिधित्व करेंगे। आपके ज़बरदस्त रिस्पॉन्स और सुझावों से प्रेरित होकर, हम यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि Vaazha—3 Biopic of a Billion Girls हमेशा की तरह इस बार निर्देशन की कमान विश्वन श्रीजीत को सौंपी गई है, जो मेरी निर्देशन टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन अगले साल से शुरू होने की उम्मीद है। हम जानते हैं कि आपको इसके लिए थोड़ा लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा, लेकिन हम वादा करते हैं कि आपका यह इंतज़ार बिल्कुल भी बेकार नहीं जाएगा।
इस फ्रेंचाइजी की फिल्म का पहला पार्ट का नाम ‘Vaazha: Biopic of a Billion Boys’ था, जो साल 2024 में रिलीज़ हुई थी। इसका निर्देशन आनंद मेनन ने किया था और इसकी कहानी विपिन दास ने लिखी थी। इस फिल्म में सिजू सनी, अमित मोहन राजेश्वरी, जोमोन ज्योतिर, अनशिद अनु, अनुराग ओ. बी., साफ, जगदीश, कोट्टायम नज़ीर, अज़ीज़ नेदुमंगद और नोबी मार्कोस जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं दूसरी पार्ट का नाम ‘Vaazha II: Biopic of a Billion Bros’ था, जिसका निर्देशन सविन एसए ने किया था और इसकी कहानी विपिन दास ने लिखी थी। फिल्म में हाशिर एच, एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी के साथ-साथ विजय बाबू, अजु वर्गीस, बिजुकुट्टन, अल्फोंस पुथ्रेन और सुधीश ने सहायक भूमिकाएं निभाईं। यह फिल्म 2026 में रिलीज हुई थी।