बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Bollywood Actor Varun Dhawan) की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में गानों को लेकर एक विवाद भी चल रहा है। इसमें एक गाना सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का ‘चुनरी चुनरी’ भी है।
लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Bollywood Actor Varun Dhawan) की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में गानों को लेकर एक विवाद भी चल रहा है। इसमें एक गाना सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का ‘चुनरी चुनरी’ भी है। आज इस गाने का रीमेक वर्जन रिलीज किया गया है, जिसमें वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज होने के बाद अब इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
हमारी भावनाओं से मत खेलो
90 के दशक का पॉपुलर गाना ‘चुनरी चुनरी’ का रीमेक वर्जन वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से रिलीज हो गया है। हालांकि, इस गाने ने दर्शकों को निराश किया है। यही वजह है कि गाना सुनने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर निगेटिव रिएक्शन दिए हैं।
एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि इतने अच्छे गाने की ऐसी तैसी कर दी।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ मत करो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुष्मिता और सलमान की जोड़ी बेहद खूबसूरत थी, कोई उसकी बराबरी नहीं कर सकता।’ एक अन्य ने लिखा, ‘सलमान और सुष्मिता की केमिस्ट्री की बहुत याद आती है।’
5 जून को रिलीज होगी फिल्म
डेविड धवन द्वारा निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के इस गाने और टाइटल ट्रैक को लेकर पहले से ही विवाद जारी है। फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने इसको लेकर टिप्स और रमेश तौरानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बीच मेकर्स ने अब आज ये गाना रिलीज कर दिया है। बात करें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की, तो ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।