1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर आखिर क्या चल रहा? केसी वेणुगोपल ने बताया कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में किस बात की हुई चर्चा

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर आखिर क्या चल रहा? केसी वेणुगोपल ने बताया कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में किस बात की हुई चर्चा

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के अटकलों के बीच मंगलवार को कांग्रेस शीर्ष नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि, पूरी चर्चा केवल आगामी राज्यसभा चुनाव और कर्नाटक में विधान परिषद चुनावों पर केंद्रित था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के अटकलों के बीच मंगलवार को कांग्रेस शीर्ष नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि, पूरी चर्चा केवल आगामी राज्यसभा चुनाव और कर्नाटक में विधान परिषद चुनावों पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक को लेकर जो अटकलें लगाई जा रहीं थीं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है और ये केवल आशंकाएं हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर सीधा अटैक, बोले-आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की मिलती है सज़ा

दरअसल, इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम ​डीके शिवकुमार और कर्नाटक के प्रभारी महासचिव भी मौजूद थे। मीडिया में चर्चा है कि, कांग्रेस सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजना चाहती है, जिसको लेकर भी चर्चाएं हुईं हैं। हालांकि, केसी वेणुगोपाल ने इसको लेकन इनकार किया है।

उन्होंने बताया कि बैठक में केवल राज्यसभा और विधानपरिषद चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई और उम्मीदवारों की घोषणा अन्य राज्यों के साथ ही की जाएगी। इसके अलावा कोई और फैसला नहीं लिया गया है।

बता दें कि, 2023 में जब से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है, तभी से सिद्धारमैया और शिवकुमार समर्थक गुटों के बीच अंदरूनी मतभेद और तनाव की खबरें लगातार आती रही हैं। सिद्धारमैया ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि उन्हें बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी नहीं है और उन्हें केवल बुलाया गया है।

 

पढ़ें :- नीट पेपर लीक और बेरोजगारी पर छात्रों के बीच जाएंगे राहुल गांधी, कोटा से शुरू होगा देशव्यापी अभियान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...