1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं-ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे

डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं-ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला। पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं - ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे - और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। डीजल-पेट्रोल के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी की गयी है। 10 दिनों के भीतर चौथी बार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। इसको लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, चुपके-चुपके आपकी जेब काटी जा रही है। आने वाले समय में अभी और ज्यादा महंगाई बढ़ेगी।

पढ़ें :- 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और PM चुप हों...NEET परीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने साधा निशाना

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला। पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं – ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे – और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया। और, ये बढ़त होती ही जाएगी। महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है – चुनाव में वादे, और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार।

बता दें कि, बीते दस दिनों में चौथी बार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इसके बाद 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। वहीं 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा किया गया था। जानकारों के मुताबिक वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर परिवहन और लॉजिस्टिक्स लागत पर पड़ सकता है, जिससे खुदरा महंगाई और घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवा​ विकाश और भविष्य निर्माण के अहम साझेदार बनने जा रहे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...