1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और PM चुप हों…NEET परीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने साधा निशाना

22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और PM चुप हों…NEET परीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने साधा निशाना

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जब लाखों युवा सड़क पर हों, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और PM चुप हो-तो सरकार जवाब देने नहीं, बचने में लगी है। जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और NEET जैसे पेपर लीक रोकने के लिए foolproof सिस्टम नहीं बनता - हम रुकेंगे नहीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तीन मई को हुई NEET परीक्षा लीक होने के बाद उसे रद्द कर दिया। इस परीक्षा के रद्द होने के बाद लगातार सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी इसको लेकर लगातार सरकार को घेर रहे हैं। अब उन्होंने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है।

पढ़ें :- CBSE-OSM Controversy : राहुल गांधी, बोले-18 साल का बच्चा सार्थक निकला CBI से तेज़, नौजवानों की ये जीत सही मायने में है मोदी सरकार की हार

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जब लाखों युवा सड़क पर हों, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और PM चुप हो-तो सरकार जवाब देने नहीं, बचने में लगी है। जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और NEET जैसे पेपर लीक रोकने के लिए foolproof सिस्टम नहीं बनता – हम रुकेंगे नहीं।

दरअसल, राहुल गांधी लगातार NEET Paper Leak का मुद्दा उठा रहे हैं और सरकार को घेर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि, जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे-पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे। क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी। और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।

अब जब छात्र, NSUI और INC के कार्यकर्ता न्याय की आवाज़ उठा रहे हैं-BJP की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियां बरसा रही हैं। जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं-डर से चलती है। पर हम डरने वाले नहीं हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित सिस्टम नहीं बनता। यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने चुराया।

 

पढ़ें :- भारत ने मेंस अंडर-18 एशिया कप में जीता सोना, आशीष की हैट्रिक की बदौलत के फाइनल में जापान को रौंदा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...