1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- 45 फीट ऊँची जिप लाइन में, सेफ्टी बेल्ट का कैसे खुल गया हुक? माता-पिता की आँखों के सामने गिरकर मासूम की मौत

Video- 45 फीट ऊँची जिप लाइन में, सेफ्टी बेल्ट का कैसे खुल गया हुक? माता-पिता की आँखों के सामने गिरकर मासूम की मौत

ताजनगरी के ताजगंज इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ की चौपाटी में रविवार को एक 15 साल के बच्चे की 45 फीट ऊँची जिप लाइन से गिरकर मौत हो गई। मृतक कुनाल, फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल का बेटा था...

By Harsh Gautam 
Updated Date

आगरा: ताजनगरी के ताजगंज इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ की चौपाटी में रविवार को एक 15 साल के बच्चे की 45 फीट ऊँची जिप लाइन से गिरकर मौत हो गई। मृतक कुनाल, फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल का बेटा था। वह अपने माता-पिता के साथ आगरा घूमने आया था, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन जाएगा।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुनाल की जिद पर पिता ने उसे जिप लाइन राइड की इजाजत दी थी। कर्मचारियों ने उसे सुरक्षा बेल्ट पहनाकर जैसे ही आगे की तरफ छोड़ा, अचानक सेफ्टी बेल्ट का हुक खुल गया। कुनाल पहले एक लोहे की जाली से टकराया और फिर सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. “मैं तो अपने बेटे को घुमाने लाया था, अब उसकी लाश कैसे घर लेकर जाऊँ? वहाँ न तो कोई फर्स्ट-एड की व्यवस्था थी और न ही अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी। अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद मेरा बच्चा बच जाता।”

प्रशासन की कार्रवाई और बड़ी लापरवाही

आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने इस चौपाटी को विकसित किया था और पिछले साल ही इसका ठेका ‘ईओडी एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड’ को दिया गया था। हादसे के बाद पुलिस ने जिप लाइन को बंद करवाकर संचालक को हिरासत में ले लिया है।

मौके पर पहुँचे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, ADCP हिमांशु गौरव ने बताया कि शुरुआती जाँच में सुरक्षा मानकों और उपकरणों को लेकर गंभीर लापरवाही की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जाँच कर रही है।

पढ़ें :- Video- ताजमहल के फव्वारे पर बंदरों का कब्जा, बनाया अपना पर्सनल ‘वॉटर पार्क’
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...