1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा: लॉरी से भिड़ी क्रूजर गाड़ी, 5 लोगों की मौके पर मौत

कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा: लॉरी से भिड़ी क्रूजर गाड़ी, 5 लोगों की मौके पर मौत

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। हादसा लाडलापुर इलाके के पास हुआ...

By Harsh 
Updated Date

कलबुर्गी, कर्नाटक: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। हादसा लाडलापुर इलाके के पास हुआ, जहां एक क्रूजर गाड़ी तेज रफ्तार लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : टीम इंडिया बड़े उलटफेर से बाल-बाल बची, जापान से जैसे-तैसे 2 रनों से जीता भारत

घटना की सूचना मिलते ही कलबुर्गी के एसपी ए. श्रीनिवासुलु पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच शुरू कराई। पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान और दुर्घटना की असली वजह पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी कर्नाटक के यादगिरी इलाके में ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था। वहां एक कार बस से टकरा गई थी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे घायल हुए थे। शुरुआती जांच में सामने आया था कि कार चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से आ रही बस से भिड़ंत हो गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...