1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इटावा: मां-बेटे में कहासुनी के बाद, बेटे ने जहर खाकर दी जान, सदमे में आई मां ने लगाई फांसी

इटावा: मां-बेटे में कहासुनी के बाद, बेटे ने जहर खाकर दी जान, सदमे में आई मां ने लगाई फांसी

जिले के लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिंडोली में शुक्रवार शाम एक ही परिवार में हुई दो मौतों से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मां और बेटे की मौत के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार किसान सटार सिंह अपने परिवार के साथ गांव के नए मकान में रहते हैं, जबकि उनका एक पुराना मकान भी पास में ही है...

By Harsh Gautam 
Updated Date

इटावा:  जिले के लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिंडोली में शुक्रवार शाम एक ही परिवार में हुई दो मौतों से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मां और बेटे की मौत के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार किसान सटार सिंह अपने परिवार के साथ गांव के नए मकान में रहते हैं, जबकि उनका एक पुराना मकान भी पास में ही है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी 55 वर्षीय गुड्डी देवी पुराने मकान में जानवरों को चारा देने के लिए गई थीं। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटीं, तो परिवार को चिंता हुई।

पढ़ें :- बागपत में दोस्ती का कत्ल: पत्नी से अवैध संबंध के चलते तीन दोस्तों ने उतारा पति को मौत के घाट

रिपोर्ट के मुताबिक, पुराने मकान के एक कमरे में 21 वर्षीय विवेक सिंह मृत मिला। बेटे को इस हालत में देखकर मां गुड्डी देवी गहरे सदमे में चली गईं। बताया जाता है कि बेटे की मौत का दृश्य देखकर वह खुद को संभाल नहीं सकीं और कुछ ही देर बाद अपनी साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।

जब दोनों काफी समय तक घर नहीं लौटे, तो पति सटार सिंह पुराने मकान की ओर पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने बेटे और पत्नी दोनों के शव पड़े देखे। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव के लोग मौके पर जुट गए। रिपोर्ट में बताया गया कि ग्रामीणों के अनुसार, बेटे की मौत का सदमा मां सहन नहीं कर सकीं और इसी वजह से उन्होंने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस को खबर दी गई। करीब एक घंटे बाद लवेदी थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

विवेक सिंह मजदूरी का काम करता था। उसकी शादी करीब छह महीने पहले एटा जिले के खरफुलिया गांव में तय हुई थी और नवंबर में विवाह होना था। परिवार में उसका एक भाई विकास है, जो लखना में रहता है, जबकि उसकी दो बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवेक अपनी तय शादी को लेकर खुश नहीं था और इसी बात को लेकर घर में तनाव चल रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

पढ़ें :- अंबेडकरनगर: मां ने 4 बच्चों को बेरहमी से मार डाला , सऊदी कमाने गए पति ने पाकिस्तानी महिला से कर ली थी दूसरी शादी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...