1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bada Mangal 2026 : 19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, 2026 ज्येष्ठ माह में 8 बड़े मंगल क्यों हैं खास?

Bada Mangal 2026 : 19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, 2026 ज्येष्ठ माह में 8 बड़े मंगल क्यों हैं खास?

Bada Mangal 2026 : साल 2026 भगवान हनुमान के भक्तों के लिए खास माना है, क्योंकि पूरे 19 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं। आमतौर पर ज्येष्ठ माह में 4 या 5 मंगलवार ही होते हैं, लेकिन इस बार अधिक मास की वजह से यह संख्या दोगुनी हो गई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Bada Mangal 2026 : साल 2026 भगवान हनुमान के भक्तों के लिए खास माना है, क्योंकि पूरे 19 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं। आमतौर पर ज्येष्ठ माह में 4 या 5 मंगलवार ही होते हैं, लेकिन इस बार अधिक मास की वजह से यह संख्या दोगुनी हो गई है।

पढ़ें :- Bada Mangal 2026 :  ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल पर करें हनुमान जी की पूजा,मारुतिनंदन को दीपदान से करें प्रसन्न ​

क्या होता है बड़ा मंगल

ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। यह दिन पूरी तरह से भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है। इन दिनों में भक्त विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा, सेवा और भंडारे करते हैं। जगह-जगह प्रसाद वितरण और धार्मिक आयोजन भी होते हैं, जिससे माहौल पूरी तरह भक्ति में डूब जाता है।

2026 में क्या है खास

इस साल अधिक मास के कारण ज्येष्ठ माह सामान्य से लंबा हो गया है। यह महीना 2 मई से 29 जून 2026 तक चलेगा। इसी वजह से इस बार पूरे 8 मंगलवार पड़ रहे हैं। यानि भक्तों को हनुमान जी की आराधना के दोगुने अवसर मिलेंगे।

पढ़ें :- Bada Mangal 2026 : महाबली हनुमान को चौथे बड़ा मंगल पर इस उपाय से करें प्रसन्न ? हनुमत कृपा बरसती है

बड़ा मंगल हनुमान जी को ही क्यों समर्पित? 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के इसी पावन समय में हनुमान जी का भगवान राम से मिलन हुआ था। साथ ही, यह साल का सबसे गर्म समय होता है जब सूर्य की तपन अपने चरम पर होती है। हनुमान जी को शक्ति, शीतलता और रक्षा का प्रतीक माना जाता है, इसलिए भक्त इस दौरान उनकी पूजा करके अपने जीवन के कष्ट और संकट दूर करने की प्रार्थना करते हैं।

लखनऊ में बड़ा मंगल का विशेष महत्व

बड़ा मंगल पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन लखनऊ में इसका अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। यहां इस दिन जगह-जगह भंडारे लगाए जाते हैं और हजारों लोग इसमें हिस्सा लेते हैं। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल दोष और शनि के कष्ट दूर होते हैं।

रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता

पढ़ें :- Bada Mangal 2026 : इस बार 8 बडे मंगल का अत्यंत दुर्लभ ज्योतिषीय और धार्मिक संयोग, कुंडली में मंगल को करें मजबूत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...