Ajay Rai's Health Deteriorates : लखनऊ में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Ajay Rai’s Health Deteriorates : लखनऊ में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से तीन बार ताल ठोकने वाले अजय राय लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था। जिसमें शिक्षक और चिकित्सक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही थी और वह सहज रूप से भाग ले रहे थे।
हालांकि, कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अचानक बेचैनी और असहजता महसूस होने लगी। उनकी तबीयत बिगड़ने तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि राय की जांच में पता चला है कि उनके शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी। जिसकी वजह से वह बेहोश हो गए थे।
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।@kashikirai
पढ़ें :- राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल ने देशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
— Narendra Modi (@narendramodi) May 1, 2026