लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi) का 19 मई से दो दिन का उत्तर प्रदेश का दौरा है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 19 और 20 मई को कांग्रेस के गढ़ रहे अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के साथ अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी के मतदाताओं की नब्ज टटोलने के साथ विकास कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे।
लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi) का 19 मई से दो दिन का उत्तर प्रदेश का दौरा है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 19 और 20 मई को कांग्रेस के गढ़ रहे अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के साथ अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी के मतदाताओं की नब्ज टटोलने के साथ विकास कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे।
रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस दौरे को पार्टी के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। रायबरेली और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जनता दर्शन और बैठकों से कांग्रेस की चुनावी रणनीति को भी धार देंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 19 मई से अपने संसदीय क्षेत्र और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई जनसभाओं, महिला संवाद और सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर दोनों जिलों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा भी तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे राहुल गांधी
रायबरेली सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार व बुधवार को रायबरेली में रहेंगे। बुधवार दोपहर बाद अमेठी में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष कार्यकर्ताओं से मुलाकात, महिलाओं से संवाद और संविधान पर चर्चा के साथ खीरो में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सांसद के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसके अतिरिक्त वह भुएमऊ गेस्टहाउस (Bhuemau Guest House) में जनता की समस्याएं भी सुनेंगे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 19 मई को रायबरेली में बछरावां के ठाकुरैन खेड़ा में एक मैरिज हॉल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद खीरों में जनसभा को संबोधित करेंगे और वह लालगंज में ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
रायबरेली में नगर पालिका क्षेत्र के वैष्णो नगर में करीब 80 लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गई सड़क का उद्घाटन 19 मई को प्रस्तावित है। कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग खराब मार्ग और जलभराव की समस्या से परेशान थे। सड़क निर्माण के बाद अब आवागमन सुगम हो गया है और लोगों को राहत मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर का कहना है कि उद्घाटन सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 19 मई को करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उनका रात में विश्राम का कार्यक्रम है। 20 मई को वे भुएमऊ गेस्ट हाउस में ‘जनता दर्शन’ में आम जनता से मिलेंगे। जिसके बाद लोधवारी में वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण और जनसभा करेंगे।
अमेठी में 20 को सांगठनिक समीक्षा
रायबरेली के कार्यक्रमों के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेठी के लिए रवाना होंगे। अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के मुताबिक, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वहां जिला मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक संगठन की समीक्षा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा है। इस बैठक इस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी।
आठ साल बाद कार्यकर्ताओं के वक्त गुजारेंगे राहुल
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का वैसे तो अमेठी पुराना व गहरा नाता है, लेकिन बदले हुए हालत में लंबे समय बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राहुल गांधी का संवाद कार्यक्रम तय हुआ है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी मां सोनिया गांधी व पिता राजीव गांधी की तरह ही अमेठी से ही अपनी चुनावी राजनीतिक पारी की शुरूआत आम चुनाव 2004 में की थी। इसके बाद लगातार तीन चुनाव जीते। 2019 में मिली हार के बाद राहुल गांधी अमेठी से दूर हो गए। आठ वर्ष में वह अमेठी आए भी तो उस मन व भाव से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से नहीं मिले, जैसे पहले मिला करते थे।