1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video : ओडिशा में बीच सड़क युवक और युवती को लाठी-डंडों से पीटते रहे हैवान, भीड़ बनीं मूक दर्शक

Video : ओडिशा में बीच सड़क युवक और युवती को लाठी-डंडों से पीटते रहे हैवान, भीड़ बनीं मूक दर्शक

Odisha Viral Video : भाजपा शासित ओडिशा के ब्रह्मपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर बीच सड़क कुछ हैवानों ने लाठी-डंडों से एक युवक की बेरहमी से पिटाई करती रही। इस दौरान पीड़ित की महिला साथी उसको बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन भीड़ मूक दर्शक बनकर घटना को देखती रही। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ₹200 करोड़ की क्रिप्टो ठगी का भंडाफोड़, ‘यस वर्ल्ड’ का मास्टरमाइंड ओडिसा से गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात गिरी रोड की है, जहां पर टाउन थाना क्षेत्र के बीजिपुर इलाके के रहने वाले उमेश रथ की कुछ दबंगों से बेरहमी से पिटाई की। बताया जा रहा है कि उमेश रथ और उनके साथ एक युवती दोनों बाइक पर जा रहे थे, तभी हमलावरों उनका रास्ता रोका। आरोपियों ने दोनों को सड़क पर गिरा दिया और फिर लाठी-डंडों से उमेश को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती को भी बीच-बचाव करते हुए चोट आयी।

पढ़ें :- ओडिशा के ढेंकानाल में शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, 5 बारातियों की मौत और 2 गंभीर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक और युवती सड़क पर पड़े हुए हैं और कुछ लोग उन पर लाठी-डंडे बरसा रहे हैं। लेकिन, आस-पास खड़े लोगों में से कोई भी बीच-बचाव के लिए नहीं आया। हमलावर लगातार हमला करते रहे। लेकिन, बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और हस्तक्षेप कर दोनों को बचाया। इस हमले की वजह पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है।

हमले में गंभीर रूप से घायल उमेश और उसकी महिला मित्र को तुरंत एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैद्यनाथपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...