1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2026: अभिषेक शर्मा का तूफान, 28 गेंदों में 74 रन ठोक पंजाब किंग्स को किया बेहाल, जयसूर्या, बटलर को पीछे छोड़ा

IPL 2026: अभिषेक शर्मा का तूफान, 28 गेंदों में 74 रन ठोक पंजाब किंग्स को किया बेहाल, जयसूर्या, बटलर को पीछे छोड़ा

PL 2026 में शनिवार (11 अप्रैल) दोपहर को खेले गए मुकाबले में सनराईजर हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी का ऐसा नमूना पेश किया, जिसने पावरप्ले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम...

By Harsh 
Updated Date

SRH vs PBKS:  IPL 2026 में शनिवार (11 अप्रैल) दोपहर को खेले गए मुकाबले में सनराईजर हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी का ऐसा नमूना पेश किया, जिसने पावरप्ले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक ने महज 28 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस इनिंग में उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके जड़े और शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हावी रहे।

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

18 गेंदों में अर्धशतक, लगातार तीसरी फिफ्टी

बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, जो इस सीजन की सबसे तेज पारियों में से एक रही। खास बात यह है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ यह उनका लगातार तीसरा 50+ स्कोर है, जो उनकी शानदार फॉर्म को दर्शाता है। उनकी पारी का अंत पार्टटाइम बॉलर शशांक सिंह ने कराया, जब अर्शदीप सिंह ने उनका कैच लपका।

पावरप्ले में कहर, गेंदबाजों की जमकर धुनाई

अभिषेक ने पावरप्ले के दौरान ही गेंदबाजो के धागे खोल दिंए। उन्होंने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट और विजयकुमार वैशाक की जमकर पिटाई की। पारी के पांचवें ओवर में तो अभिषेक ने वैशाक को एक ही ओवर में चार छक्के जड़ दिए, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक झूम उठे।उन्होंने अपनी 8 में से 7 छक्के पावरप्ले में ही लगाए, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर

रिकॉर्ड की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

इस विस्फोटक पारी के साथ अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो की बराबरी कर ली है, जिन्होंने एक मैच के पावरप्ले में 7-7 छक्के लगाए थे। अभिषेक ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए धमाकेदार साझेदारी की। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 105 रन जोड़ दिए, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। दोनों बल्लेबाजों ने 49 गेंदों पर 120 रन की साझेदारी की और विपक्षी टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

पावरप्ले स्कोर में भी बड़ा रिकॉर्ड

इस मैच में Sunrisers Hyderabad का पावरप्ले स्कोर 105/0 रहा, जो आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोरों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह आंकड़ा टीम की आक्रामक बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज को दर्शाता है। कुल मिलाकर, अभिषेक शर्मा की इस विस्फोटक पारी ने मैच की दिशा कुछ हद तक अपने टीम की ओर मोड़ा है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं और आने वाले मुकाबलों में उनसे और बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है।

पढ़ें :- IND vs SL : एशियन गेम्स के फाइनल में भारत की पाकिस्तान से होगी भिड़ंत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...