1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. अब मुंबई इंडियंस के हाथों में चार टीमों की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स की जीत सबको कर देगी बाहर

अब मुंबई इंडियंस के हाथों में चार टीमों की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स की जीत सबको कर देगी बाहर

MI vs RR Match : आईपीएल 2026 का सीजन अब तक बेहद रोमांचक रहा है, जहां हर मैच के बाद प्लेऑफ के समीकरण बदलते हुए नजर आ रहे हैं। लीग में अब तक 65 मैच खेले जा चुके हैं और प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए अभी भी पांच टीमें दावेदारी पेश कर रही हैं। लेकिन, इनमें चार टीमों की किस्मत मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच पर टिकी हुई है। अगर राजस्थान जीत जाती है तो बाकी टीमें एलिमिनेट हो जाएंगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- G7 Summit: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई मुलाकात, करीब डेढ़ साल बाद मिले दोनो नेता

दरअसल, मौजूदा सीजन में 65वें मैच तक पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी, जीटी और एसआरएच के बाद राजस्थान रॉयल्स के मात्र टीम बची है जो 16 अंकों तक पहुंच सकती है। अगर वह अपने अगले मैच में मुंबई इंडियंस को हरा दे। यानी पहले सीजन की विजेता टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। ऐसे में पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स बाहर हो जाएंगी। फिर चाहे ये टीमें अपने आखिरी मैच जीत ही क्यों न लें। ऐसे में मुंबई का राजस्थान को हरा बेहद जरूरी है। अगर राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाती है तो उसके 14 अंक ही रह जाएंगे। जिसके बाद बाकी मैचों के नतीजों और NRR के आधार पर तय होगा कि कौन प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...