1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स 12.2 मिलियन पार’, बीजेपी के फिलहाल 8.7 मिलियन, यूजर्स बोले-‘पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों’

कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स 12.2 मिलियन पार’, बीजेपी के फिलहाल 8.7 मिलियन, यूजर्स बोले-‘पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों’

कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) की वेबसाइट के संस्थापक और संयोजक का नाम अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) ने इंस्टापोस्ट पर लिखा कि वे कह रहे थे कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। मात्र पांच दिनों के अंदर इंस्टाग्राम पर केंद्र व देश के कई राज्यों में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के इंस्टाग्राम एकाउंट bjp4india वह तमगा छिन गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) की वेबसाइट के संस्थापक और संयोजक का नाम अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) ने इंस्टापोस्ट पर लिखा कि वे कह रहे थे कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। मात्र पांच दिनों के अंदर इंस्टाग्राम पर केंद्र व देश के कई राज्यों में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के इंस्टाग्राम एकाउंट bjp4india वह तमगा छिन गया। bjp4india के इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस समय 8.7 मिलियन फॉलोअर हैं। उसे इतने फॉलोअर सालों लग गए, जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) ने मात्र चार 12.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर हो गए हैं।

पढ़ें :- ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब, भाजपा सरकार की चुप्पी संदिग्ध, न्यायालय स्वतः संज्ञान ले : अखिलेश यादव

इंटरनेट पर एक दिनों एक नाम सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। यह नाम है कॉकरोच जनता पार्टी। देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान पर हुए बवाल के बाद शुरू की गई इस मुहिम ने अब भारतीय जनता पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है। महज पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने वाली इस पार्टी के इंस्टाग्राम पर अब भाजपा से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। 21 मई की दोपहर तक इस पेज ने इंस्टाग्राम पर 12.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया।

बता दें कि केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी के ऑफिशियल हैंडल, @bjp4india के इंस्टाग्राम पर फिलहाल 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। गौर करने वाली बात यह है कि जहां बीजेपी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 18,000 से ज्यादा पोस्ट शेयर किए हैं, वहीं ‘कॉकरोच जनता पार्टी ने महज 54 पोस्ट और पांच दिनों के अंदर यह इतिहास रच दिया। दूसरी पार्टियों की बात करें तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 13.2 मिलियन फॉलोअर्स और आम आदमी पार्टी (AAP) के पास 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

‘युवाओं की ताकत को कभी हल्के में मत लेना’

इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से ज्यादा जुटाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स पर भी 1.65 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं CJP की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अब तक 1.6 लाख 1.6 Lakh से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को शेयर करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल ने बीजेपी पर सीधा तंज कसते हुए लिखा है कि युवाओं की ताकत को हल्के में मत लेना। पार्टी ने लिखा कि “युवाओं की ताकत को कभी हल्के में मत लेना। इसे ‘दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी’ कहते थे न।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही इस पार्टी पर लोग खूब मीम भी बना रहे हैं। वहीं बीजेपी के पुराने चुनावी नारे की तर्ज पर “अबकी बार 10 मिलियन पार” का हैशटैग चला रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने मशहूर शायर फिराक गोरखपुरी का एक शेर साझा करते हुए लिखा, “देख रफ़्तार-ए-इंक़लाब ‘फ़िराक़’, कितना आहिस्ता और कितनी तेज़।” वहीं जहां कुछ लोग कह रहे हैं कि “पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों।” वहीं कुछ आलोचक इस पर चुटकी भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,कि भाई इंस्टाग्राम पर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहा है। जिस पर CJP के समर्थकों ने जवाब दिया, “वेट एंड वॉच।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...