1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल अपने पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हुए भावुक, कहा- पापा आपने जो सपना देखा था, उसे मैं पूरा करूंगा

राहुल अपने पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हुए भावुक, कहा- पापा आपने जो सपना देखा था, उसे मैं पूरा करूंगा

Rajiv Gandhi's Death Anniversary : आज (21 मई) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा मेँ विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही राहुल ने सोशल मीडिया पर राजीव गांधी की फोटो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा।

By Abhimanyu 
Updated Date

Rajiv Gandhi’s Death Anniversary : आज (21 मई) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा मेँ विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही राहुल ने सोशल मीडिया पर राजीव गांधी की फोटो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा।

पढ़ें :- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, भाजपा के पापों का अब भर चुका है घड़ा : आप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 35वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही राजस्थान के पूर्व सीएम, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम सहित कई कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि 21 मई 1991 की रात को तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदुर में एक चुनावी रैली के दौरान बम धमाके में राजीव गांधी की मौत हो गयी थी। इस दौरान धनु नाम की एक महिला, जो आतंकी संगठन एलटीटीई से जुड़ी थी, वह राजीव गांधी के पास पहुंची। महिला के हाथ में एक माला थी और उसने सम्मान के प्रतीक के रूप में राजीव गांधी के पैर छूने के लिए झुकी। ऐसा करते समय, उसने अपनी कमर पर बंधे बेल्ट-बम को ट्रिगर कर दिया, जिससे धमाका हो गया। इस भीषण धमाके में राजीव गांधी, बम हमलावर और 14 अन्य लोगों की मौत हो गयी थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...