1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri News : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, किशोर की मौके पर मौत

Lakhimpur Kheri News : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, किशोर की मौके पर मौत

यूपी के लखीमपुर खीरी​ जिले में सोमवार को तेज रफ्तार बस ने एक बाइक सवार किशोर को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक युवक घर से दूध लेने के लिए निकला था। घटना के बाद से बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी​ जिले में सोमवार को तेज रफ्तार बस ने एक बाइक सवार किशोर को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक युवक घर से दूध लेने के लिए निकला था। घटना के बाद से बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाउदपुर की है जहां पलिया से लखीमपुर जा रही खैरा ट्रांसपोर्ट की यात्री बस और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बोले- प्रतिस्पर्धा करने से डरते हैं पश्चिमी देश

मृतक की पहचान 15 वर्षीय विशाल पुत्र दीपक निवासी जहानपुर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक विशाल घर से दूध लेने के लिये निकला था। दूध लेकर वापस आते वक्त तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे विशाल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से वार्ता कर मार्ग खुलवाया और मार्ग सुचारु रूप से चालू कराया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है, साथ ही फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें :- गोरखपुर में नाबालिग छात्रा कोचिंग में रोक Kiss करने वाला शिक्षक एक बच्चे का बाप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: शुभम शक्ति धर त्रिपाठी,लखीमपुर खीरी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...