1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी, बोले- ‘आंधी-बारिश से नुकसान की हर तीन घंटे में रिपोर्ट दे जिला प्रशासन, डीएम प्राथमिकता पर चलाएं राहत कार्य

सीएम योगी, बोले- ‘आंधी-बारिश से नुकसान की हर तीन घंटे में रिपोर्ट दे जिला प्रशासन, डीएम प्राथमिकता पर चलाएं राहत कार्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। सीएम ने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। सीएम ने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- 82 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार: राज्यसभा सांसद ने CM को लिखा पत्र, भारी लूट की जताई आशंका

प्रदेश में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रत्येक जिला अपने यहां हुए नुकसान की हर तीन घंटे में स्थिति अपडेट करते हुए रिपोर्ट दें। प्रदेश के कई जिलों में जनहानि, पशुहानि समेत कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर पीड़ितों की मदद और मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाराबंकी, बहराइच, कानपुर देहात, बस्ती, संभल, हरदोई, उन्नाव समेत 19 जिलों में जनहानि, पशुहानि और फसल हानि की जानकारी सामने आई है। खराब मौसम की वजह से काफी संख्या में मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उन्होंने मृतकों के स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिलाधिकारियों समेत संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर तत्काल सर्वे पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीएम को राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। इसके साथ ही निर्देश दिया है कि मुआवजा राशि, बचाव अभियान समेत अन्य कार्यों को इंटरनेट मीडिया (Social Media) पर अपडेट किया जाए।

पढ़ें :- 'आज युवा किताबों से दूर होकर सोशल मीडिया पर समय बर्बाद कर रहा...' CM योगी ने गोमती पुस्तक महोत्सव में जताई चिंता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...