1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM Yogi Birthday : सीएम योगी के जन्म दिन पर वाराणसी में काटा 54 किलो का लड्डू केक, कहीं सुंदरकांड पाठ, महायज्ञ और तो कहीं भंडारे का आयोजन

CM Yogi Birthday : सीएम योगी के जन्म दिन पर वाराणसी में काटा 54 किलो का लड्डू केक, कहीं सुंदरकांड पाठ, महायज्ञ और तो कहीं भंडारे का आयोजन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) का आज जन्मदिन पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेशभर में सीएम योगी (CM Yogi) की लंबी आयु की कामना की जा रही है और उनके समर्थक इसे अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। संभल में सीएम योगी (CM Yogi)  के जन्मदिन पर मंदिर में ख़ास तौर से पूजा अर्चना की गई और उनकी लंबी आयु की कामना की।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) का आज जन्मदिन पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेशभर में सीएम योगी (CM Yogi) की लंबी आयु की कामना की जा रही है और उनके समर्थक इसे अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। संभल में सीएम योगी (CM Yogi)  के जन्मदिन पर मंदिर में ख़ास तौर से पूजा अर्चना की गई और उनकी लंबी आयु की कामना की।

पढ़ें :- चारपाई पर गर्भवती महिला, नीचे उफनता नाला… चित्रकूट में रास्ता बंद तो ऐसे पार कर रहे ग्रामीण

इसी क्रम में यूपी के वाराणसी जिले में CM योगी का 54वां जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 51 फुट ऊंचे ‘वरद आंजनेय हनुमान मंदिर’ (Varad Anjaneya Hanuman Temple) में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 54 किलोग्राम के लड्डू का केक काटा गया और 54 पौधे समर्पित किए गए। सीएम योगी (CM Yogi)   के समर्थक राम गोपाल सिंह ने कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान हनुमान से प्रार्थना करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर में तुलसी, बरगद, नीम और सिंदूर के पेड़ लगाए गए हैं जो हनुमान जी को बेहद प्रिय हैं।

पढ़ें :- यूपी संस्कृत बोर्ड का टॉपर रजनीश यादव फर्जीवाड़े में फंसा, अंकतालिका निरस्त, योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस

‘सीएम योगी जो हिमालय से निकले हैं और सनातन को जागृत कर रहे हैं’

संभल में सुदर्शन चक्र अखाड़ा ट्रस्ट ने सीएम योगी के जन्मदिन पर मंदिर में पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा गाकर हवन और यज्ञ किया। ट्रस्ट के एक सदस्य ने इस अवसर पर कहा कि आज सीएम योगी का जन्मदिन हैं। एक समय में जब सनातन की हानि हुई थी तब दक्षिण से शंकराचार्य जी आए थे। उसी तरह से इस बार उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ जी आए हैं, जो हिमालय से निकले हैं और सनातन को जागृत कर रहे हैं।

धर्मेंद्र सिंह परमार ने कहा कि आज हमारे योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हैं। हमारे क्षत्रिय समाज की ओर से उनके काम के लिए आभार है। वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि उनकी लंबी आयु हो। हमारी कामना है कि मुख्यमंत्री के बाद अब वो प्रधानमंत्री बनें। एक और सदस्य ने कहा कि हमने प्रार्थना की है कि हम सबकी उम्र उन्हें लग जाएगा, क्योंकि उन्होंने बहुत दुष्टों का नाश किया है।

दशाश्वमेध घाट पर पौधारोपण कार्यक्रम

प्रयागराज के दारागंज स्थित दशाश्वमेध घाट पर भी सीएम योगी का जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समर्थकों ने मां गंगा की विशेष आरती की और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। समर्थकों ने मां गंगा से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

पढ़ें :- 'अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया' के नारे पर चल रही भाजपा सरकार, स्कूल बंद कर और तोड़ रही यूनिवर्सिटी : संजय सिंह

लखनऊ में पूजा अर्चना के साथ भंडारा

लखनऊ के हजरतगंज स्थित दारुलशफा में शांति वरदानी मुरादी हनुमान मंदिर में भी सीएम योगी के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ, महायज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...