1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IPS Transfer : योगी सरकार ने 9 अफसरों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली तैनाती

UP IPS Transfer : योगी सरकार ने 9 अफसरों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली तैनाती

यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 आईपीएस अफसरों के तबादला कर दिया है। आईपीएस अफसर जय नारायण सिंह (IPS Officer Jai Narayan Singh) को डीजी ईओडब्लू का चार्ज दिया गया है। डीके ठाकुर को डीजी होमगार्ड बनाया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 आईपीएस अफसरों के तबादला कर दिया है। आईपीएस अफसर जय नारायण सिंह (IPS Officer Jai Narayan Singh) को डीजी ईओडब्लू का चार्ज दिया गया है। डीके ठाकुर को डीजी होमगार्ड बनाया गया है। विनोद कुमार सिंह डीजी सीआईडी के साथ डीजी साइबर क्राइम और डीजी यूपी 112 की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर अब 70 साल की आयु तक दे सकेंगे सेवा, जानें नए अपडेट

इसके अलावा आलोक सिंह को डीजी पीएसी और डीजी यूपीएसएसएफ का भी चार्ज दिया गया है। अनुपम कुलश्रेष्ठ को एडीजी कानपुर जोन बनाया गया है। सतीश गणेश एडीजी ट्रैफिक के साथ-साथ एडीजी क्राइम का भी चार्ज संभालेंगे। डॉक्टर आरके स्वर्णकार को एडीजी पॉवर कॉरपोरेशन बनाया गया है। एसके भगत को एडीजी आगरा जोन बनाया गया है, वहीं गीता सिंह को आईजी ट्रेनिंग निदेशालय लखनऊ का चार्ज सौंपा गया है।

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : तेज रफ्तार का कहर, ट्रांसफार्मर से टकराई कार 3 की मौत 3 घायल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...