1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Delhi New Ration Cards : दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ऐलान, नए राशन कार्ड बनवाना होगा आसान

Delhi New Ration Cards : दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ऐलान, नए राशन कार्ड बनवाना होगा आसान

दिल्ली में राशन कार्ड बनवाना अब और आसान होगा। दिल्ली की जनता को अब राशन कार्ड बनवाने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। राशन कार्ड बनाने की पूरी अब प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Delhi New Ration Cards :  दिल्ली में राशन कार्ड बनवाना अब और आसान होगा। दिल्ली की जनता को अब राशन कार्ड बनवाने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। राशन कार्ड बनाने की पूरी अब प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। किसी का नाम हटवाना है या जुड़वाना है… यह सब घर बैठे हो सकेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज ऐलान किया है कि राजधानी में Ration Card Eligibility की लिमिट बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये सालाना कर दी है। ये ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने 7.72 लाख अमान्य राशन कार्ड्स कैंसल कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों को राशन कार्ड आवेदन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर के पास स्थित सुविधा केंद्र से आवेदन सकेंगे। पूरी प्रक्रिया Digital होगी।

पढ़ें :- Tamil Nadu Cabinet Expansion : CM जोसेफ विजय कैबिनेट में 23 नए मंत्रियों की एंट्री, जानें किसको मिला कौन साथ विभाग?

इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पिछले 13 सालों में नए राशन कार्ड इश्यू नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए राशन कार्ड के पूरे प्रोसेस को पारदर्शी बनाए रखने के लिए Digital Mode में रखा जा रहा है।

सीएम गुप्ता ने आगे कहा कि दिल्ली फूड सिक्योरिटी रूल्स 2026 के नियम 2013 से लागू हो जाने चाहिए। केंद्र ने सभी राज्यों को दे दिए थे। मगर दिल्ली में लागू नहीं हुए थे। उसी के कारण से E-Measurement और बायोमेट्रिक नहीं हो पा रहा था। लोगों को यह सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। हमने केंद्र सरकार की सभी गाइडलाइंस को लागू कर दिया है। नेशनल Food Security Act, 2013 को दिल्ली में पूरी तरह से लागू किया गया है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...