1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. क्या कॉकरोच जनता पार्टी बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड? 5 दिन में इंस्टा पर लगभग 13.7 मिलियन पार, हर घंटे बढ़ रहे हैं 6-8 लाख फॉलोअर्स

क्या कॉकरोच जनता पार्टी बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड? 5 दिन में इंस्टा पर लगभग 13.7 मिलियन पार, हर घंटे बढ़ रहे हैं 6-8 लाख फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम की दुनिया में कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) का अकाउंट चर्चा में है। इसकी ग्रोथ ने लगभग सभी पुराने पैटर्न को चुनौती दे दी है। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) नाम का यह हैंडल बेहद कम समय में करोड़ों लोगों तक पहुंच गया है । इसकी रफ्तार ने सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम की दुनिया में कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) का अकाउंट चर्चा में है। इसकी ग्रोथ ने लगभग सभी पुराने पैटर्न को चुनौती दे दी है। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party)  नाम का यह हैंडल बेहद कम समय में करोड़ों लोगों तक पहुंच गया है । इसकी रफ्तार ने सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है। आमतौर पर किसी नए अकाउंट को लाखों फॉलोअर्स तक पहुंचने में महीनों या सालों का समय लग जाता है, लेकिन इस हैंडल ने दिनों में यह दूरी तय कर ली। दिलचस्प ये है कि इस अकाउंट ने बीजेपी के इंस्टाग्राम हैंडल से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं। कॉकरोच पार्टी के फाउंडर ने इस मौके पर एक पोस्ट डाला है। एवेलेबल स्टैट्स और सोशल मीडिया ट्रैकिंग (Based on Available Statistics and Social Media Tracking)के आधार पर देखा जाए तो इस अकाउंट की शुरुआती ग्रोथ विस्फोटक रही। पहले 3 से 4 घंटों के भीतर ही इसने करीब 25 से 30 लाख फॉलोअर्स जोड़ लिए।

पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स 12.2 मिलियन पार', बीजेपी के फिलहाल 8.7 मिलियन, यूजर्स बोले-'पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों'

हर घंटे 6-8 लाख फॉलोअर्स

इसका मतलब है कि उस समय यह अकाउंट औसतन हर घंटे 6 से 8 लाख नए फॉलोअर्स हासिल कर रहा था, जो किसी भी इंस्टाग्राम हैंडल के लिए बेहद असामान्य और रिकॉर्ड स्तर की रफ्तार मानी जाती है। इसके बाद भी ग्रोथ की गति धीमी नहीं पड़ी। अगले 48 से 72 घंटों में यह अकाउंट 70 से 90 लाख फॉलोअर्स के बीच पहुंच गया। इस दौरान औसतन हर घंटे 2 से 4 लाख फॉलोअर्स बढ़ते रहे, हालांकि कुछ वायरल पोस्ट के बाद यह आंकड़ा और भी ऊपर जाता दिखा।

आज सुबह 9.30 बजे इस अकाउंट के 10.5 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन दोपहर के 1.30 बजे तक यानी 4 घंटे से कम में इसके फॉलोअर्स 13.5 मिलियन हो गए। 4 घंटे में 30 लाख फॉलोअर्स लगभग 3-4 घंटे में इस अकाउंट ने 30 लाख फॉलोर्स बटोर लिए हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिस स्पीड से इस अकाउंट के फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं आज रात तक ये अकाउंट कम से कम 20 मिलियन यानी 2 करोड़ फॉलोअर्स का आकंड़ा पार कर सकता है।

इस तरह की ग्रोथ को सिर्फ संयोग नहीं कहा जा सकता। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party)  का कंटेंट सीधे तौर पर युवाओं को टारगेट करता है। इसमें राजनीतिक व्यंग्य, मीम कल्चर और सिस्टम पर तंज का ऐसा मिश्रण है, जो इंटरनेट पर तेजी से शेयर होता है।

पढ़ें :- राहुल अपने पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हुए भावुक, कहा- पापा आपने जो सपना देखा था, उसे मैं पूरा करूंगा

कैसे वायरल होते हैं अकाउंट?

आज के दौर में इंस्टाग्राम पर वही कंटेंट तेजी से फैलता है, जिससे लोग जुड़ाव महसूस करते हैं और जिसे वे दूसरों के साथ शेयर करना चाहते हैं। यही वजह है कि इस अकाउंट की पहुंच कुछ ही समय में लाखों से करोड़ों यूजर्स तक पहुंच गई। अगर इंस्टाग्राम के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाले अकाउंट्स की बात करें, तो अब तक यह रिकॉर्ड मुख्य रूप से बड़े सेलिब्रिटीज और हाई-प्रोफाइल लॉन्च के नाम रहा है।

इनके नाम हैं रिकॉर्ड

हॉलीवुड ऐक्ट्रेस जेनिफर ऐनिस्टन ने इंस्टाग्राम जॉइन करने के बाद महज 5 घंटे 16 मिनट में 10 लाख फॉलोअर्स हासिल कर लिए थे, जो उस समय एक विश्व रिकॉर्ड माना गया। इसी तरह प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के Sussex Roya अकाउंट ने भी लॉन्च के कुछ ही घंटों में लाखों फॉलोअर्स जोड़ लिए थे। इसके अलावा, पॉप बैंड BTS ने भी अपने फैन बेस के दम पर बेहद तेज ग्रोथ हासिल की, लेकिन उनकी यह बढ़त पहले से मौजूद लोकप्रियता का रिजल्ट था। इंटरनेट क्रिएटर MrBeast का उदाहरण भी अहम है, जिन्होंने तेजी से फॉलोअर्स बढ़ाए, लेकिन उनकी ग्रोथ एक लंबे समय में लगातार बनी रही। वहीं फुटबॉलर रोनाल्डो जैसे बड़े नामों ने इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स का रिकॉर्ड जरूर बनाया, लेकिन यह सफर कई सालों में पूरा हुआ, न कि कुछ दिनों में। इन सभी उदाहरणों की तुलना में कॉकरोच जनता पार्टी का केस अलग और अनोखा नजर आता है। यह न तो कोई बड़ा सेलिब्रिटी ब्रांड है, न ही किसी फिल्म या ग्लोबल इवेंट से जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद इसकी ग्रोथ स्पीड कई मामलों में इन बड़े नामों को टक्कर देती दिख रही है। खास बात यह है कि यह ग्रोथ पूरी तरह से इंटरनेट ट्रेंड और यूजर एंगेजमेंट पर बेस्ड है, जो इसे और भी दिलचस्प बनाती है।

फॉलोअर्स ही नहीं, एंगेजमेंट भी बढ़ रहा है

पढ़ें :- राहुल गांधी का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो उनकी अराजकतावादी और विभाजनकारी मानसिकता को करता है उजागर: नितिन नवीन

एक और अहम पहलू इसका एंगेजमेंट है। इस अकाउंट के पोस्ट पर लाखों लाइक्स, हजारों कमेंट्स और बड़े स्तर पर शेयरिंग देखने को मिल रही है। इससे यह साफ होता है कि फॉलोअर्स सिर्फ संख्या नहीं हैं, बल्कि ऐक्टिव यूजर्स हैं, जो कंटेंट से जुड़ रहे हैं। यही कारण है कि एल्गोरिदम भी इस अकाउंट को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। हालांकि, यह साफ करना भी जरूरी है कि इंस्टाग्राम की ओर से सबसे तेजी से बढ़ने वाले अकाउंट का कोई आधिकारिक वर्ल्ड रिकॉर्ड पब्लिक नहीं किया जाता। इसलिए कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) को आधिकारिक तौर पर नंबर एक कहना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन मौजूदा डेटा और ग्रोथ ट्रेंड को देखते हुए यह जरूर कहा जा सकता है कि यह अकाउंट अब तक के सबसे तेजी से उभरने वाले इंस्टाग्राम हैंडल्स में शामिल हो चुका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...