1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Google Gmail AI Inbox : गूगल ने भारत में शुरू किया Gmail AI इनबॉक्स , अब सेकेंड्स में तैयार होगा Email Draft

Google Gmail AI Inbox : गूगल ने भारत में शुरू किया Gmail AI इनबॉक्स , अब सेकेंड्स में तैयार होगा Email Draft

गूगल ने भारत में जीमेल यूजर्स के लिए अपना नया AI बेस्ड Inbox Feature Rollout करना शुरू कर दिया है। इस फीचर का नाम AI Inbox है और फिलहाल यह Google AI Plus और Google AI Pro सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Google Gmail AI Inbox : गूगल ने भारत में जीमेल यूजर्स के लिए अपना नया AI बेस्ड Inbox Feature Rollout करना शुरू कर दिया है। इस फीचर का नाम AI Inbox है और फिलहाल यह Google AI Plus और Google AI Pro सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका मकसद Gmail को सिर्फ ईमेल पढ़ने और भेजने का प्लेटफॉर्म न रखकर एक Smart Workspace Assistant बनाना है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को ईमेल का जवाब देने, जरूरी काम मैनेज करने और Documents तक जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी।

पढ़ें :- डिजिटल दुनिया में मचा हड़कंप! Apple ने ब्लॉक किए $2.22 Billion के फर्जी ट्रांजैक्शन

इस नए AI Inbox फीचर की सबसे बड़ी खासियत Ready-to-Send Drafts है। अब Gmail ईमेल थ्रेड को पढ़कर खुद ही जवाब का ड्राफ्ट तैयार कर सकता है। अगर किसी ईमेल का जवाब जल्दी देना है, तो यूजर को हर बार खुद टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। AI ईमेल के कंटेंट, पुराने मैसेज, अटैचमेंट्स और बातचीत के हिसाब से जवाब तैयार करेगा। यूजर उस ड्राफ्ट को देखकर तुरंत भेज सकता है। इससे समय बचेगा और ईमेल संभालना पहले से आसान होगा।

Google ने Gmail में File Integration फीचर भी जोड़ा है। अब जब कोई जरूरी ईमेल या टास्क आएगा, तो उससे जुड़ी Google Docs, Sheets और Slides फाइल्स के लिंक सीधे Gmail के अंदर दिखाई देंगे। पहले यूजर्स को Google Drive में जाकर फाइल ढूंढनी पड़ती थी, लेकिन अब सब कुछ एक ही जगह उपलब्ध होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...