1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Baldness Myth : क्या हेलमेट पहनने से सचमुच उड़ जाते हैं सिर के बाल? मुंबई के डॉक्टर ने खोला राज

Baldness Myth : क्या हेलमेट पहनने से सचमुच उड़ जाते हैं सिर के बाल? मुंबई के डॉक्टर ने खोला राज

डॉक्टरों के अनुसार, स्थायी गंजेपन का असली कारण आनुवंशिक (Genetics) और हार्मोनल बदलाव होते हैं। हेलमेट पहनने से सीधे तौर पर स्थायी गंजापन (Baldness) नहीं होता है। यह पूरी तरह से एक मिथक है। स्थायी गंजेपन का असली कारण आनुवंशिक (Genetics) और हार्मोनल बदलाव होते हैं। हालांकि, हेलमेट को साफ-सफाई न रखने के कारण बाल अस्थाई रूप से कमजोर होकर जरूर टूट सकते हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। आजकल दोपहिया वाहन चालकों में यह डर अब आम हो गया है कि हेलमेट पहनने से सिर के बाल झड़ने लगते हैं और गंजापन आ जाता है। इस विषय पर मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. मैथिली कामत और स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. शरीफा चौसे ने वैज्ञानिक सच सामने रखा है।

पढ़ें :- मिड-डे मील पर यूपी सरकार का सख्त रुख, बैक्टीरिया और मिलावट पकड़ने के लिए होगी लैब टेस्टिंग

क्या हेलमेट से झड़ते हैं बाल?

डॉक्टरों के अनुसार, स्थायी गंजेपन का असली कारण आनुवंशिक (Genetics) और हार्मोनल बदलाव होते हैं। हेलमेट पहनने से सीधे तौर पर स्थायी गंजापन (Baldness) नहीं होता है। यह पूरी तरह से एक मिथक है।  हालांकि, हेलमेट को साफ-सफाई न रखने के कारण बाल अस्थाई रूप से कमजोर होकर जरूर टूट सकते हैं।

बाल टूटने के मुख्य कारण

ट्रैक्शन एलोपेसिया

पढ़ें :- मानसून में बीमारियों का बढ़ा खतरा, अपने परिवार और बच्चों को ऐसे रखें पूरी तरह सुरक्षित

बहुत ज्यादा टाइट हेलमेट बार-बार पहनने और उतारने से बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव और घर्षण (Friction) पड़ने की वजह से बाल टूटने लगते हैं।

पसीना और इन्फेक्शन

काफी लंबे समय तक हेलमेट पहनने से सिर में पसीना और नमी जमा हो जाती है और हवा नहीं मिलने के कारण वहां बैक्टीरिया और फंगस उत्पन्न होने लगते हैं, जिससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या बढ़ जाती है और बाल झड़ने लगते हैं।

बचाव के आसान उपाय

हेलमेट पहनने से पहले पसीने को सोखने के लिए अपने सिर पर हमेशा एक साफ कॉटन का स्कार्फ या रुमाल बांधें। इसके अलावा हमेशा सही फिटिंग वाला हेलमेट चुनें, जो न बहुत टाइट हो और न बहुत ढीला। गीले बाल होने पर जड़ें सबसे कमजोर होती हैं, इसलिए गीले बालों में हेमलेट पहनने से बचें। साथ ही हेलमेट की नियमित रूप से साफ—सफाई करें और इसके अंदरूनी लाइनिंग को हफ्ते में एक बार जरूर धोएं और उसे हवादार जगह पर सुखाएं।

पढ़ें :- आखिर क्यों चढ़ाई जाती है महाकाल को राख और भस्म आरती का क्या है रहस्य?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...