1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नैनीताल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; ;यूपी के 5 लोगों की मौत

नैनीताल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; ;यूपी के 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड के नै​नीताल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। भवालीगांव बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार उत्तर प्रदेश नंबर की थी और उसमें कुल पांच लोग सवार थे...

By Harsh 
Updated Date

नै​नीताल: उत्तराखंड के नै​नीताल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। भवालीगांव बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार उत्तर प्रदेश नंबर की थी और उसमें कुल पांच लोग सवार थे।

पढ़ें :- लखनऊ: सगा चाचा अपनी दोनों भ​तीजियों को नशीली गोलियां खिलाकर, तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म! पिता पर भी दर्ज केस

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 2:15 बजे सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास हुआ। महिंद्रा कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और SSB की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

बच्चे समेत पांच लोगों की गई जान

रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। हादसे में एक बच्चे, दो पुरुषों और दो महिलाओं की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिं​ह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और SDRF की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। वहीं प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी रास्तों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

पढ़ें :- लखनऊ की मशहूर "शर्मा जी की चाय" के मालिक का बेटा हर्ष फायरिंग केस में गिरफ्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...