उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गयी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद अजय राय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनके साथ ही निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजराज सिंह समेत 30 समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
महोबा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गयी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद अजय राय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनके साथ ही निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजराज सिंह समेत 30 समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में अधिवक्ता नीरज रावत ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने सार्वजनिक रूप से ऐसी टिप्पणी की, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और लोगों की भावनाएं आहत होने की आशंका पैदा हुई। इसके बाद पुलिस ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अमार्यादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेताओं ने उन पर निशाना साधा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव मौर्य समेत अन्य नेताओं ने इसको लेकर अजय राय पर पलटवार किया था।
बता दें कि, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को महोबा पहुंचे थे और पीड़ित छात्रा से मुलाकात की थी। इसके साथ ही, उसे पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़िता से मिलकर जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें वो पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए दिखे।