1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. China Coal Mine : चीन के कोयला खदान में बड़ा धमाका, 82 मजदूरों की मौत, कई लापता

China Coal Mine : चीन के कोयला खदान में बड़ा धमाका, 82 मजदूरों की मौत, कई लापता

चीन के एक कोयला खदान में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब खदान में गैस धमाके में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार, ये घटना उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में हुई। खदान में यह गैस धमाका शुक्रवार देर रात हुआ।

By अनूप कुमार 
Updated Date

China Coal Mine :  चीन के एक कोयला खदान में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब खदान में गैस धमाके में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार, ये घटना उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में हुई। खदान में यह गैस धमाका शुक्रवार देर रात हुआ। हादसे के वक्त 247 मजदूर जमीन के काम कर रहे थे। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि आठ लोग मारे गए थे। लेकिन अब Casualties की संख्या बढ़ चुकी है।

पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान

इस दुखद घटना पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मौत पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने Rescue Mission को दोगुना करने की अपील की है। इसके साथ ही Jinping ने घायलों का इलाज करने, साइंटिफिक तरीके से सर्च और Rescue Operation करने और बाद की स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश करने की ज़रूरत पर जोर दिया है। चीनी राष्ट्रपति ने ये भी कहा है कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों से भी सख्ती से निपटा जाएगा।

कोयला राजधानी शांक्सी प्रांत
चीन के गरीब प्रांतों में से एक शांक्सी देश की Coal Mining Capital माना जाता है। हाल के दशकों में देश में Mine Safety बेहतर हुई है, लेकिन ऐसी इंडस्ट्री में अभी भी एक्सीडेंट होते हैं जहां Safety Protocols अक्सर ढीले होते हैं और नियम साफ नहीं होते हैं।शांक्सी प्रांत में लगभग 3 करोड़ 40 लाख की आबादी बसती है।

 

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...